Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि का भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार, बोले ताश के महल की तरह दरक रहा भाजपा का किला

“अब यमुनोत्री के भाजपा प्रत्याशी ने खोल दी भीतरघात की पोल, तीन पहले लगा चुके गद्दारी का आरोप”

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। भाजपा जिसे अनुशासित पार्टी कहा जाता है, आज ताश के महल की तरह दरक रही है। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष को गद्दार तक कहा जा रहा हो, उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।

राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा तीन सीटें लक्सर, काशीपुर और चम्पावत पर ही बैक फुट पर थी, अब उसमें यमुनोत्री सीट का नाम भी जुड़ गया है। अभी मतगणना होने में 18 दिन शेष हैं, तब तक इतने ही उम्मीदवार और भीतरघात की आशंका जता सकते हैं। इससे सिद्ध हो रहा है कि भाजपा 2022 का रण बुरी तरह हार रही है और मतगणना से पहले ही उसकी कलई खुल रही है। इसके बाद मतों की गिनती महज ओपचारिकता रह गई है।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने कहा कि बात बात पर कांग्रेस की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं को अब अपना मुँह छिपाने के लिए बहाना ढूंढ़ लेना चाहिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!