Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

21 दिसंबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, नई दिल्ली। पिछले महीने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग गई है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने और बीजेपी से मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर चर्चा कर सकती है। बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार में हार का सामना करने वाली कांग्रेस के सामने सीटों के बंटवारे को लेकर भी चुनौती पैदा हो गई है. क्योंकि, इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दल अब राज्यों में ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को दिल्ली में होगी. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. सूत्रों का कहना है कि ये बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर होगी. उसके दो दिन पहले यानी 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की बैठक का भी आयोजन होगा।

21 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी की यात्रा के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है. बता दें कि कि राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर यात्रा निकालने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी इस यात्रा को ध्यान में रखकर काम कर रही है. साथ ही इस यात्रा को पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में इस पर भी चर्चा की जा रही है. बता दें कि कांग्रेस पैदल समेत हाइब्रिड मोड में पूर्व-से-पश्चिम यात्रा पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

वहीं 19 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्य सकारात्मक एजेंडा तैयार करने और सीटों के बंटवारे के अलावा संयुक्त रैलियां आयोजित करने पर भी चर्चा हो सकती है. जिसे उसकी अगली बैठक में उठाया जाएगा. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, विपक्षी पार्टियां बैठक में पीएम मोदी के जवाब में एकता की थीम मैं नहीं, हम के साथ आगे बढऩे की कोशिश करेंगी. इसके अलावा पांच में से चार राज्यों में हुई चुनावी हार भी भी मंठन किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!