Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता मर्डर केस के वीआईपी का नाम बताओ के लगाए नारे

गायक जुबिन नॉटियाल भी रहे मौजूद

लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा बन गया अंकिता भंडारी मर्डर केस

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 अप्रैल 2024, ऋषिकेश। इस लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। एक राष्ट्रीय चैनल के डिबेट शो में लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर गायक जुबिन नौटियाल भी मौजूद थे। रविवार को ऋषिकेश के डिग्री कालेज में लोकसभा चुनाव को लेकर डिबेट शो का आयोजन किया गया था। इस डिबेट शो में कांग्रेस व भाजपा के बीच मुद्दों पर आधारित बहस के दौरान काफी शोरगुल हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर वीआईपी के मुद्दे पर आक्रोश जताया। वीआईपी का नाम बताओ.. अंकिता के हत्यारों को जूते मारो सालों को.. यह नारा देर तक गूंजता रहा। महिला कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच जय श्री राम और वंदे मातरम का जयघोष भी किया गया।

गुस्साई भीड़ के बीच चैनल की महिला एंकर को भी डिबेट शो को जारी रखने में कठिनाई हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैनल की टीम को लेकर आये हेलीकॉप्टर के निकट भी जमकर खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित जनता गोदी मीडिया के खिलाफ भी भड़ास निकालती नजर आयी। गौरतलब है कि 2022 में ऋषिकेश के पास चीला नहर में अंकिता भंडारी को फेंक दिया था। अंकिता वनन्तरा रिसॉर्ट में काम करती थी। इस हत्याकांड में भाजपा नेता विनोद आर्य के पुत्र पुलकित आर्य समेत तीन लोग पौड़ी जेल में बन्द हैं। अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम प्रमुखता से सामने आया था। वीआईपी के खुलासे व सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस व परिजन लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं।

अंकिता की मां ने तो कथित वीआईपी का नाम लेकर मामले का खुलासा नहीं होने पर तीखे आरोप भी लगाए थे। इस लोकसभा चुनाव में अंकिता भंडारी हत्याकांड काफी गर्मा चुका है। शनिवार को कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी अंकिता के सवाल पर भाजपा पर तीखे हमले किये थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!