Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखण्ड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने वाले के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मामले में जांच बैठा दी गई है।

महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचा और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि युवक ने न केवल पंडित जवाहर लाल नेहरू अपितु राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भी सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की है।

उन्होंने मांग की कि महापुरूषों का अपमान करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, पीके अग्रवाल, पार्षद नीनू सहगल, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह, अशोक कोहली, अनिल नेगी, नवीन रमोला, विजयपाल रावत, सुलेमान अली, नागेश रतूड़ी, भरत शर्मा, दीपा चौहान, प्रियांशु छाबड़ा, आदित्य व अन्य शामिल रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी हुए धरने में शामिल

निजी कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अपना समर्थन दिया है। वह परेड मैदान में छात्रों के धरने में शामिल हुए। इस दौरान एक लीगल एडवाइजर भी उनके साथ था। पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों की समस्या को विस्तार से सुना।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग जायज है, कॉलेजों में फीस कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी गई है। फीस बढ़ानी ही थी तो वह नियमानुसार कुछ प्रतिशत बढ़ाई जा सकती थी। कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और आयुष सचिव दिलीप जावलकर से खुद बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि छात्रों को कानूनी तौर पर भी कांग्रेस की ओर से मदद दी जाएगी। इसके लिए लीगल एडवाइजर पूरे मामले की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी, मनीष खंडूड़ी, मोहित उनियाल, संग्राम सिंह पुंडीर, संदीप चमोली आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!