Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस ने निकाली देश के कई हिस्सों में रैली

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर अभी भी देश में विरोध जारी है। देश के कई हिस्सों में लोग इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। आज (शनिवार) को कई हिस्सों में लोगों ने प्रदर्शन रैली निकाली है।तमिलनाडु में तौहीद जमात ने  Citizenship Amendment Act के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। जिसमें कई हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में झंड़े और कानून के विरोध में लिए नारों के पोस्टर लिए हुए थे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुंबई में इस कानून के खिलाफ मार्च का आयोजन किया है।

केरल में भी विरोध जारी

विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ अपने विरोध को तेज करते हुए केरल में कांग्रेस ने शनिवार को यहां राजभवन तक महा रैली निकाली, जिसमें पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित विभिन्न नेताओं ने भाग लिया।

शहीद स्तंभ से शुरू हुई रैली का नेतृत्व चिदंबरम के अलावा केपीसीसी अध्यक्ष, मुल्लापल्ली रामचंद्रन, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने किया। सांसद और विधायक सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बंद की गई इंटरनेट सेवा

शुक्रवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि, शुक्रवार देर रात इन्हें फिर से बहाल कर दिया गया। दरअसल, इससे पहले हुई हिंसा को लेकर एतहात के तौर पर ये फैसला लिया गया था। इससे पहले शुक्रवार के ही दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में काफी हिंसा हुई थी। इस दौरान करीब 18 लोगों की मौत भी हो गई थी।

भाजपा ने निकाली समर्थन रैली 

असम बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मोरीगांव जिले के जगरोड इलाके में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में चार किलोमीटर लंबी मेगा रैली निकाली। इस विशाल रैली का नेतृत्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कर रहे थे।

स्थानीय निवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित 50,000 से अधिक लोगों ने चार किलोमीटर लंबी इस रैली में भाग लिया, जो कि जगरोड कॉलेज खेल के मैदान से शुरू हुई थी और यहां के काइचुकी लोअर प्राइमरी स्कूल के खेल के मैदान में संपन्न हुई। सोनोवाल और सरमा सहित कई नेताओं ने भी यहां सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा कि रैली में भाग लेने के बाद असम के लोग शांति और प्रगति चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!