Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। बाजार में बढ़ती कीमतों की वजह से मध्यमवर्गी लोग सबसे ज्यादा परेशान है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

तेल कंपनियों ने मंगलवार यानि कल फिर से तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कल से पेट्रोल 35 पैसे और महंगा हो गया है, तो वहीं डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.81 रुपये और डीजल की कीमत 89.18 रुपये हो गई है।

कुछ राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये से भी ऊपर मिल रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु जैसे और भी राज्य है जहां पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘सार्वजनिक परिवहन के लिए लंबी-असुविधाजनक कतारें केवल कोविड प्रतिबंधों के कारण नहीं हैं। असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट देखें।’

उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए उच्च करों को लेकर सरकार पर हमला करने के लिए हैशटैग ‘#TaxExtortion’ का इस्तेमाल किया। राहुल गांधी इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर सवाल उठाया था।

तब राहुल ने लिखा था- मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास आपको, तब दिखेगा जब आप लोग पेट्रोल पंप का बिल देगें।’

आपको बता दें कि एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है। इन दिनों पेट्रोल अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल और डीजल के दाम प्रतिदिन बदल रहे है। ऐसे में अगर आपको अपने शहर के बढ़ी हुई कीमतें जानना है तो RSP शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। फिर आपके मोबाइल SMS द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बता दी जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!