Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कांग्रेस नेता मालती विश्‍वास के बड़े बेटे शिवम विश्‍वास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, रुद्रपुर। कांग्रेस की दिग्‍गज नेता और विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की मजबूत दावेदार मालती विश्‍वास के बड़े बेटे शिवम विश्‍वास की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। रुद्रपुर-हल्द्वानी हाईवे पर टांडा जंगल में ट्रक से कार की टक्‍कर में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शिवम का दोस्‍त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे सुशीला तिवारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। एक्‍सीडेंट इतना भीषण था कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्‍वजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रक को कब्‍जे में ले लिया है।

शक्तिफार्म के टैगोर नगर निवासी श्याम प्रसाद प्रसिद्ध कारोबारी हैं। उनकी पत्नी मालती विश्वास वर्ष, 2017 में कांग्रेस की सितारगंज से प्रत्याशी रही हैं। उनके दो पुत्र 32 वर्षीय शिवम विश्वास और राजा विश्वास हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को शिवम विश्वास इनोवा कार यूके-06-एक्यू-6777 से अपने साथी गुरुग्राम, शक्तिफार्म निवासी 24 वर्षीय विशाल हाल्दार के साथ हल्द्वानी गए हुए थे। जहां से वह गुरुवार सुबह इनोवा कार से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। इसी बीच टांडा जंगल में रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार शिवम विश्वास और विशाल हाल्दार घायल हो गए।

यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने शिवम विश्वास को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल हाल्दार को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दी। इसका पता चलते ही मृतक की मां, पिता, भाई और पत्नी पल्लवी समेत अन्य स्वजनों और नाते रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सड़क हादसे में कांग्रेस नेत्री और व्यापारी के पुत्र की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। हादसे का पता चलते ही शक्तिफार्म और सितारगंज के साथ ही रुद्रपुर के कांग्रेसी भी पहुंच गए। इसके अलावा हल्द्वानी से भी व्यापारी और कांग्रेसी नेता रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे और स्वजनों को ढांढस बंधाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!