Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेसी नेता कीर्ति आजाद कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में हो सकते है शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेसी नेता कीर्ति आजाद मंगलवार को कांग्रेस को छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लेंगे। कांग्रेस से पहले वो भारतीय जनता पार्टी में भी रह चुके हैं। दिसंबर 2015 में उन्‍हें भाजपा से बाहर कर दिया गया था। इसकी वजह थी कि उन्‍होंने तत्‍कालीन वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्‍होंने दिल्‍ली और डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन में अनियमितता को लेकर जेटली पर निशाना साधा था। इसको देखते हुए ही उन्‍हें भाजपा ने पार्टी से बाहर का रास्‍ता दिखाया था। 

बता दें कि कीर्ति आजाद भाजपा के ही टिकट पर तीन बार बिहार की दरभंगा सीट से निर्वाचित होकर संसद पहुंचे हैं। वर्ष 2014 में उन्‍होंने भाजपा के ही टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीता भी था। भाजपा से बाहर किए जाने के बाद उन्‍होंने वर्ष 2018 में  कांग्रेस का दामन थामा था। गौरतलब है कि क्रिकेटर से राजनेता बने कीर्ति आजाद 1983 में वर्ल्‍ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्‍सा भी थे।  

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार से दिल्‍ली में हैं। वो यहां पर कांग्रेस की कार्यवाहक अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाली हैं। इसके अलावा वो पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगी। उन्‍होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने का समय मांगा था। इन सभी से ममता की मुलाकात के अलग-अलग मुद्दे हैं। पीएम मोदी से उनकी मुलाकात सीमा सुरक्षा बल का दायरा बढ़ाने को लेकर है, जबकि अमित शाह से उन्‍हें त्रिपुरा में अपनी नेता की गिरफ्तारी के मुद्दे पर मिलना है। सोनिया गांधी से मिलने की वजह कहीं न कहीं आगामी विधानसभा चुनाव हैं। 

कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी की मौजूदगी में ही आजाद टीएमसी को ज्‍वाइन करेंगे। बता दें कि ममता इससे पहले जुलाई में तब दिल्‍ली आई थीं, जब उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में जबरदस्‍त जीत हासिल की थी। उस वक्‍त भी उन्‍होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!