Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कांग्रेस बयान: ‘कश्‍मीर में यदि चुनाव हुए तो लोगों के हाथों में होगी ताकत’

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्‍मू कश्‍मीर में चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि यदि कश्‍मीर में चुनाव होते हैं और सत्ता लोगों के हाथों में दी जाती है, तो मुझे विश्वास है कि सब ठीक हो जाएगा।आजाद ने ये बात उन्‍होंने ईद की नमाज के बाद पत्रकारों के समक्ष कही। बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने पार्लियामेंट स्‍ट्रीट स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की थी। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि ये काफी राहत की बात है कि आखिर कार हम कोरोना से उबर रहे हैं। उन्‍होंने इस मौके पर लोगों के बीच नफरत दूर होने की दुआ भी माँगी।

एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि कश्‍मीर की कश्‍मीरियत में किसी तरह का भी बदलाव नहीं आया है। वही लोग हैं और उनमें वही प्‍यार भी है। राज्‍य में पहले जैसा ही सोशलिज्‍म है। उनका कहना था कि वहाँ पर चुनाव हो जाएं और ताकत लोगों के हाथों में दी जाए तो बड़ी बात होगी। 

विदित रहे कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उन नेताओं में गिने जाते हैं जो पार्टी में बदलाव को लेकर मुखर हैं। इस वजह से वो अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचनाओं के शिकार भी होते रहे हैं। पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद उन्‍होंने पार्टी की अध्‍यक्ष सोनिया गाँधी से मुलाकात भी की थी। गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के मुखिया भी हैं।

पार्टी की तरफ से राज्‍य सभा का प्रतिनिधित्‍व कर चुके गुलाम नबी आजाद की सदन से रिटायरमेंट पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी जमकर तारीफ की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि आजाद ने हमेशा से ही जम्‍मू कश्‍मीर की बेहतरी के लिए सोचा और काम किया। इसके जवाब में आजाद ने भी पीएम मोदी को धन्‍यवाद दिया था। ये एक ऐसा मौका था जब आजाद अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए थे।     

यह भी विदित रहे कि गुलाम नबी आजाद एक राष्‍ट्रीय स्‍तर के नेता हैं। वे जम्‍मू कश्‍मीर के बड़े नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं। आजाद 2005 से 2008 तक जम्‍मू कश्‍मीर में मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा केंद्र में भी वो बड़ी भूमिका निभा चुके हैं। पार्टी की देश में गिरती हालत पर वो बेबाकी से बयान देने के लिए भी जाने जाते हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!