Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

जालसाजी व रंगदारी माँगने के मामले में अल्लू मियां शनिवार को लखनऊ में गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, लखनऊ। अमेठी से सांसद रहे कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी अल्लू मियां को लखनऊ में शनिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ में पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से पकड़ा।

रायबरेली के साथ ही अमेठी की राजनीति में कांग्रेस की तरफ से बेहद सक्रिय राहुल गांधी के करीबी अल्लू मियाँ को लखनऊ में जमीन कब्जा करने, जालसाजी तथा रंगदारी मांगने के आरोप में वजीरगंज पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। अल्लू मियां शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा की कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होने आया था। उसके खिलाफ जमीन कब्जा करने, जालसाजी, रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में वजीरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।

अमेठी के जगदीशपुर के निहालगढ़ के निवासी कांग्रेस नेता मोहम्मद रफीक उर्फ अल्लू मियां की गिरफ्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने की है। इंस्पेक्टर वजीरगंज ने बताया कि बीती आठ मई को अल्लू मियां, उनकी पत्नी मेहरुनिशा और बेटे आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा कैसरबाग के कसाईबाड़ा में रहने वाले वैभव श्रीवास्तव ने दर्ज कराया था। वैभव ने तहरीर में आरोर लगाया था कि उन्होंने अगस्त 2019 में गोमतीनगर के विशालखंड में रहने वाली मंजू रावत से उनका खरगापुर स्थित प्लाट खरीदा था। वैभव के साथ ही उस प्लाट में मित्र माजिन खान भी पार्टनर थे। माजिन खान और वह प्लाट पर अपार्टमेंट बनवा रहे थे।

इस बीच अल्लू मियां के बेटे आदिल ने दावा किया कि यह प्लाट तो उनका है। उसने फर्जी दस्तावेज के माध्यम से किसी से प्लाट की रजिस्ट्री कराने का दावा किया। इस बात को लेकर विवाद हुआ था। प्लाट छोडऩे के लिए उसने रुपयों की मांग की। मांग पूरी न होने पर धमकी दी थी। वैभव ने बताया कि धमकी से वह बहुत तनाव में था। उसने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। वैभव का कहना है कि प्लाट ममता सहकारी गृह निर्माण समिति का था

पुलिस के मुताबिक विवाद के बाद कांग्रेस नेता अल्लू ने दिसंबर माह में वैभव को फोन करके समझौते के लिए बुलाया था। वहां पर अल्लू ने धमकी दी थी। उसने निर्माधीन अपार्टमेंट से दो फ्लैट बेटे और पत्नी के नाम करने को कहा था। वैभव और पार्टनर जब तैयार नहीं हुए तो धमकी दी थी। इसके बाद वैभव ने अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर पूरे मामले की जांच एसीपी चौक आइपी सिंह को सौंपी गई। जांच में वैभव के सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद अल्लू उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

वजीरगंज पुलिस के मुताबिक अल्लू मियां पांच माह से धोखाधड़ी और रंगदारी के मामले में फरार चल रहे थे। अल्लू मियां शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल लखनऊ आए थे।

इसी बीच पुलिस ने सूचना मिलते ही फन माल के पास से गिरफ्तार कर लिया। अल्लू मियां अमेठी में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के बेहद करीब दिखता था। उनकी सभाओं में भी वह सक्रिय भूमिका में रहता है।

jagran

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!