Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कांग्रेस आक्रामक तरीके से कर रही हाईटेक प्रचार, 400 से ज्यादा योद्धा संभाले हुए हैं कमान

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक दल विधानसभा क्षेत्रों में तो सीधी लड़ाई में उलझे हैं ही, साथ में इंटरनेट मीडिया पर भी बड़ा चुनावी युद्ध लड़ा जा रहा है। कांग्रेस आक्रामक तरीके से हाईटेक प्रचार कर रही है। पांच लोकसभा क्षेत्रों को जोन बनाकर प्रदेशभर में 400 से ज्यादा स्वयंसेवक इंटरनेट मीडिया पर प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। परिणामस्वरूप कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चाहे पिथौरागढ़ या चमोली के सीमांत क्षेत्रों में हों या हरिद्वार के मंगलौर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हों, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उनकी आवाज प्रदेश के हर कोने तक पहुंच रही है।

कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया के मोर्चे पर लड़े जा रहे महासमर को लेकर काफी तैयारी की है। प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटे तमाम बड़े नेताओं के साथ एआइसीसी के निर्देश पर एक टीम भी साथ में चल रही है। इस टीम में फोटोग्राफर, कंटेंट राइटर से लेकर वीडियो एडिटर तक शामिल हैं। दूरदराज क्षेत्रों समेत हर कोने में होने वाली चुनावी सभा की पहुंच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रदेश में अधिक संख्या में व्यक्तियों तक बनाई जा रही है। वाट्सएप से जुड़े बूथ स्तर तक कार्यकर्त्ता इसमें सेतु की भूमिका में हैं।

राज्य की प्रमुख प्रतिपक्षी पार्टी ने इस बार चुनाव प्रचार को व्यवस्थित करने में भी ध्यान दिया है। एआइसीसी से आई टीम देहरादून समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव अभियान पर सीधी नजर रख रही है। दरअसल पार्टी ने प्रचार के लिहाज से पांच लोकसभा क्षेत्रों को पांच जोन में बांटा हुआ है। हर जोन में एक समन्वय की तैनाती की गई है। समन्वय प्रचार नेटवर्क को दुरुस्त रखने पर जोर दे रहे हैं। पार्टी से जुड़े 400 से ज्यादा स्वयंसेवक अपने साथ छ: हजार से ज्यादा बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ताओं को वाट्सएप और अन्य माध्यमों से जोड़े हुए हैं। ये टीम चुनाव प्रचार की सामग्री मिलते ही उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने से लेकर उसे आम जन तक प्रसारित कर रही है। पार्टी की हर चुनावी सभा की वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। सरकार के खिलाफ कही जाने वाली बात को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करने पर शक्ति लगाई गई है। प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि कांग्रेस की टीम इंटरनेट मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश अध्यक्ष के इंटरनेट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह कहते हैं कि पार्टी प्रदेश के आम आदमी तक अपनी बात पहुंचा रही है। इसे रणनीति के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!