Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

बाबा साहेब के अपमान पर कांग्रेस ने किया उपवास, भाजपा को कोसा

केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त हो गृह मंत्री अमित शाह

देहरादून। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कांग्रेसजनों के साथ घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना व उपवास में बैठे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।

यहां आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और वहां पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध विशेषकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिकात्मक रूप से उपवास पर बैठे।

इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि जिस तरह से संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और इसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि संसद में जिस प्रकार से गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है और भाजपा व आरएसएस को बाबा साहेब के देश के प्रति दिये गये योगदान व बनाये गये संविधान के लिए कोई कृतज्ञता नहीं है।  कहा कि देश के गृह मंत्री के बयान से बारह सैकेंड का देश के गृह मंत्री अमित शाह का व्यक्तव्य देश के इतिहास में काले पन्नों में लिखा जायेगा और इस सम्मान भरे लेकर भाजपा के किसी नेता ने खंडन किया और न ही क्षमा मांगी जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा व संघ परिवार आरएसएस के गृह मंत्रीअमित शाह के समर्थन में है और बयान से साफ झलकता है और देश आक्रोशित है और संविधान का सम्मान करने वाले संविधान को मानने वाले अपेक्षा करते है कि गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक माफी मांगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल ने गृह मंत्री को बर्खास्त करें।

उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते तब तक कांग्रेस देश भर में आंदोलन चलायेगी और अमित शाह के इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसद में भाजपा के सांसदों द्वारा व इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ धक्का मुक्की व राहुल गांधी पर की गई झूठी एफआईआर के खिलाफ कांग्रेसजन आंदोलित है और भाजपा के इस अमर्यादित आचरण की निंदा करते है।

इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद सूर्यकांत धस्माना ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वह भाजपा, आरएसएस व नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा ने बाबा साहेब का अपमान व संविधान से छेडछाड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगें और भाजपा व आरएसएस की मानसिकता को पूरे देश के सामने उजागर करेंगें।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, प्रवक्ता संदीप चमोली, निवर्तमान इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, संगीता गुप्ता, राजेश, वरिष्ठ नेता अरूण वाल्मीकि, श्रम कांग्रेस के दिनेश कौशल, पूनम कंडारी, आनंद सिंह, विरेन्द्र पंवार, संजय भारती, शुुभम सैनी, अभिषेक तिवारी, अमीचन्द सोनकर, जसपाल सिंह, अवधेश कथिरिया, दीपक धीमान, अंजू भारती, राधिका शर्मा, अनिल शर्मा, महमूदन, जमाल अहमद, ललित भद्री, मेहताब, आदर्श सूद, निहाल सिंह, राम कुमार थपलियाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!