Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

CONGRATULATIONS…..उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के आईईसी अधिकारी अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2023, रविवार, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अधिकारी अनिल सती को सम्मानित किया। उनको यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। पहली बार प्रेस क्लब ने जनसम्पर्क के क्षेत्र में किसी ब्यक्ति को सम्मानित किया है।

प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि आईईसी अधिकारी अनिल सती ने समय-समय पर मीडिया के साथ संवाद कर स्वास्थ्य विभाग की अनेक योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है। वह पिछले 16 वर्षों से विभाग में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनिल सती ने सरकार, स्वास्थ्य विभाग और जनता के बीच पुल का काम किया है। इन योजनाओं का लाभ सुदूर गांव के लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने अनिल सती के प्रयासों की सराहना की।

प्रेस क्लब महामंत्री विकास गुसाईं ने कहा सभी पत्रकार साथियों को अनिल सती का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि सभी सरकारी विभागों में जनसम्पर्क विभाग को मजबूत किये जाने की आवश्यकता है ताकि स्वास्थ्य विभाग की तरह सरकार के सभी विभागों की विभन्न योजनाओं की जानकारी समय पर आम जनमानस तक पहुँच सके। उन्होंने प्रेस क्लब को स्वास्थय विभाग दुआरा समय-समय पर मिलने वाले सहयोग के लिए आभार ब्यक्त किया।

इस मौके पर आईईसी अधिकारी अनिल सती ने कहा कि जनसंपर्क का कार्य चुनौतीपूर्ण होता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं यदि आम जनता तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने इसके लिए मीडियाकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह केवल मीडिया के साथ समन्वय करते हैं, योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है।

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर के सचिव अनिल सती को जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहले भी दो पुरस्कार मिल चुके हैं। वह अपने कार्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कर रहे हैं। अनिल सती स्वास्थ्य विभाग में आईईसी के अलावा राज्य तपेदिक सेल और उत्तराखंड एडस नियंत्रण कार्यक्रम में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके साथ ही अनिल सती जनसम्पर्क के क्षेत्र में कार्यशालाएं व जन जागरूकता कार्यक्रम कराते रहते हैं।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, संप्रेक्षक मनोज जयाड़ा, सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार मंगेश कुमार, पत्रकार रमन जायसवाल, अवधेश नौटियाल, दयाल बिष्ट, सन्दीप नेगी आदि प्रमुख पत्रकार साथी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!