Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

CM एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर, संजय राउत के खिलाफ नासिक में शिकायत दर्ज

मुंबई,  उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ नासिक में शिकायत दर्ज की गई है। बता दें कि संजय राउत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिकायत के आधार पर संजय राउत के खिलाफ पंचवटी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

2000 करोड़ रुपये का हुआ सौदा

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने 19 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि शिवसेना पार्टी के नाम और उसके ‘धनुष और तीर’ चिह्न को प्राप्त करने के लिए अब तक 2000 करोड़ रुपये के सौदे और लेनदेन किए गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ आवंटित करने के दो दिन बाद राउत की यह टिप्पणी आई है।

भाजपा ने सांसदों, विधायकों को खरीद लिया है

राउत ने दावा किया कि भाजपा के साथ मिलकर सत्तारूढ़ महाराष्ट्र सरकार ने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पार्षदों को खरीद लिया है। उन्होंने कहा, “पार्टी, नेता और बेईमान गुट ने विधायकों के लिए 50 करोड़, सांसदों के लिए 100 करोड़ और हमारे पार्षदों को खरीदने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये की बोली लगाई। हमारे नाम और सिंबल को लेने के लिए कितनी बोली लगेगी, आप तय करें। मेरी जानकारी में 2,000 करोड़ रुपये है।” राउत ने कहा कि जिस तरह से उनके चुनाव चिह्न और शिवसेना का नाम लिया गया है, वह न्यायसंगत नहीं है। यह एक व्यापारिक सौदा है, जिसके लिए छह महीने के भीतर 2000 करोड़ रुपये का लेन-देन किया जाता है।

ऐसी भाषा बर्दाश्त करने लायक नहीं

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और प्रवक्ता संदीप देशपांडे ने 19 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सांसद संजय राउत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय राउत ने अश्लील और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। महाराष्ट्र को ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!