Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कालसिया पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास निर्माणाधीन पुल का भी किया निरीक्षण।

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एच.सी. पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल 2022 तक हर हाल में नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हर हाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हर हाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए तथा 31 मार्च को पुराने पुल को गिराया जायेगा तथा 31 मार्च से दिन-रात पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त आयुक्त दीपक रावत ने भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि केे अभियंताओं से पुल निर्माण के सम्बन्ध मे आवश्यक जरूरी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता लोनिवि एम.एम.एस. पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से संचालित पुल की चैडाई 4.5 मीटर थी, जबकि नये पुल की चैड़ाई 7.5 मीटर निर्धारित की गई है। उन्होंने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में निर्माणाधीन पुल में सर्पोंटिंग कार्य, वाॅटम एवं लांचिंग का कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा लांचिंग का कार्य पूर्ण होने पर डेस्क स्टेप तथा सटरिंग कार्य 7 मई से 30 मई 2022 तक लगातार चलाया जायेगा, तदुपरान्त ब्रिज कंकरीट 30 जून 2022 तक पूर्ण कराने के उपरान्त माह जुलाई से पूर्ण रूप से यातायात हेतु पुल का निर्माण हो जायेगा। इसके अलावा पुल के समानान्तर पुराने पुल से लगातार यातायात संचालित होता रहेगा।

इस दौरान आयुक्त ने लो.नि.वि. के अभियंताओं को रानीबाग स्थित पुल के निर्माण कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ ही समयबद्व रूप से पूर्ण कराये जाने जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 1887 में निर्मित झूलापुल, जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, उसका भी निरीक्षण किया। इसके अलावा पुराने रानीबाग ब्रिज के पास निवासरत राजाराम स्वामी की कुटिया को भी देखा।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सायाना, अधिशासी अभियंता एम.एम.एस. पुण्डीर, अवर अभियंता कमल किशोर पाठक सहित उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!