Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कलैक्ट्रेट कार्यालय नैनीताल के वार्षिक निरीक्षण करने हेतु पहुँचे आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, गार्ड ऑफ आनर की दी गई सलामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2022, मंगलवार, नैनीताल (सूचना)। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत आज मंगलवार को कलैक्ट्रेट कार्यालय नैनीताल के वार्षिक निरीक्षण करने हेतु पहुँचे, जहाँ पर आयुक्त महोदय को गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी गई। उसके उपरान्त आयुक्त द्वारा रिकॉर्ड सेक्शन, सबरजिस्ट्रार कार्यालय, ज्येड एसी एवं नजूल भूमि सम्बन्धित के अभिलेखों सहित बाहरी व्यक्तियों द्वारा भूमि क्रम की अनुमति, ज्येड एसी आर एक्ट के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के भूमि क्रम से सम्बन्धित वनभमि हस्तानान्तरण, पुराने व नये भू-लेख से सम्बन्धित स्वीकृत, नजूल भूमि के फ्री होल्ड एवं स्वीकृत फ्री होल्ड की पत्रावलियों का गहनता से निरीक्षण किय

इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी मौजूद रहे। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यालय में रखे अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित ढंग से रखें। उन्होंने कहा कि जो भी भूमि से सम्बन्धित या भिन्न-भिन्न अनुमितियॉ हैं उनको नियमानुसार अपडेट रखें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि भूमि से सम्बन्धित मामलों का समय-समय पर अवलोकन करते हुए निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मामलें लम्बित न रहे इस पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सबस्टार प्रभारी ममता धामी ने आयुक्त महोदय को विस्तार रूप से राजस्व अभिलेखों की जानकारी दी। आयुक्त ने सबरजिस्ट्रार को राजस्व अभिलेखों के लम्बित मामलों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। राजस्व अभिलेख कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठ सहायक/प्रभारी आरआरके कमल उपाध्याय ने बताया कि हल्द्वानी से भूमि से सम्बन्धित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, जिस पर आयुक्त ने सम्बधिंत कर्मचारी को निर्देश दिये हैं कि हल्द्वानी के उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि से सम्बधित जो भी बस्ते बनाये गये हैं उनको सूचीबद्व तरीके से रखने के भी निर्देश दिये। साथ ही वहॉ लगे सायरन यंत्र के कार्य न करने पर नाजिर कलैक्ट्रेट को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं उनका अगल से पंजीका रजिस्टर बनाकर अपटेड रखें।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, रेखा कोहली, राहुल शाह, गौरव चटवाल, तहसीलदार नवाजिश खालिद, पीए हरेन्द्र सिंह गैड़ा के साथ सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!