Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल से आये फरियादियों से की मुलाकात, मौके पर ही समस्याओं का किया समाधान

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2022, शनिवार, हल्द्वानी। नहर कवरिंग निरीक्षण के पश्चात आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल से आये फरियादियों से मुलाकात कर मौके पर समस्याओं का समाधान किया तथा अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये ताकि जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके। जनता दरबार में मुख्यतयाः भूमि सम्बन्धी विवाद, घरेलु विवाद, सडक, बिजली,पानी की समस्याओं के साथ ही विगत शनिवार को आयी समस्याओं में फरियादी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान किया।

➲ ग्राम प्रधान जग्गीबंगर दीपा बिष्ट व क्षेत्रववासियों ने बताया कि हल्दूचौड क्षेत्र में विगत 9 वर्षों से 30 बैड का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएससी) निर्माणाधीन है लेकिन सीएससी सेन्टर में विगत वर्षों से कार्य में प्रगति न होने के कारण निर्माणाधीन सीएससी सेन्टर का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि सीएससी सेन्टर कार्य पूर्ण कर आम जनमानस को समर्पित कर दिया जाये, ताकि क्षेत्र की आम जनमानस को स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों से निजात मिल सके। जिस पर आयुक्त ने निदेशक स्वास्थ्य से वार्तालाप कर शीघ्र सीएसएसी सेन्टर का कार्य पूर्ण कर क्षेत्र जनता को समर्पित करने को कहा।
➲ ग्राम जग्गीबंगर क्षेत्रवासियों ने आयुक्त महोदय से अपील की उनके क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल लाईन, ट्यूवबैल व ओवर हैड टेक बनने थे जिस पर अभी तक धरातल पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। आयुक्त ने अधीक्षण अभियन्ता जल जीवन मिशन को निर्देश दिये एक सप्ताह के भीतर जॉच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

➲ देवल चौड खाम निवासी अंजु आर्या ने बताया कि उनके क्षेत्र में पूर्व में डोर टू-डोर कूड़ा कलैक्शन होता था लेकिन वर्तमान में एक माह से कूड़ा कलैक्शन नहीं हो पा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कूड़ा कलैक्शन करने वाली टीम को कार्यालय तलब कर समस्या का समाधान किया।

आयुक्त ने निजी अमीनों द्वारा जमीनों की पैमाइश करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। जनता दरबार में अधिकतम भूमि सम्बन्धित विवाद की शिकायत आई, जिनका आयुक्त ने क्रेता एवं विक्रेता को तलब कर समस्या का समाधान किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!