Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीतालस्वास्थ

आयुक्त दीपक रावत ने महिला चिकित्सालय, हल्द्वानी का निरीक्षण के दौरान मरीज को बाहर से दवा लिखने पर डाक्टर का माँगा स्पष्टीकरण

आयुक्त ने डाक्टरों का ड्यूटी रोस्टर चिकित्सालय में चस्पा करने के दिये निर्देश
बायोमेट्रिक मशीन खराब होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
चिकित्सालय में बायोमेट्रिक हाजिरी का बाद ही आहरित हो वेतन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 11 मई 2023, हल्द्वानी। बुधवार, 10 मई को महिला चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान मरीज को बाहर से दवा लिखने पर डाक्टर का माँगा स्पष्टीकरण।

आयुक्त दीपक रावत ने बुधवार, 10 मई, प्रातः10 :50 बजे पर महिला चिकित्सालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान आयुक्त ने पाया कि एक महिला अपने 20 माह के बच्चे को ओपीडी जाँच कराकर बाहर आयी, आयुक्त के पूछने पर महिला ने ओपीडी पर्चा दिखाया, जिस पर आयरन एवम मल्टी विटामिन सिरप बाजार से खरीदने को महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा लिखा गया था। जिसको आयुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये सीएमएस डॉ० ऊषा जगंपांगी को उक्त डाक्टर के स्पष्टीकरण माँगने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा चिकित्सालय में दवा उपलब्ध न होने पर आम जनमानस को जनऔषधि की दवायें लिखी जायें, जिससे आमजन किफायती दाम में दवा खरीदकर अपना उपचार करा सके।

आयुक्त द्वारा जन औषधि केंद्र के निरीक्षण में आयरन सिरप की जानकारी पूछने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि शिशु की आयरन सिरप उपलब्ध नहीं है। इस सम्बंध में उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञ से कहा कि उपलब्ध सिरप शिशुओं के लिए उपयुक्त है या नहीं, इसकी जानकारी 11 मई को साय 4:00 बजे तक कैम्प कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। बाल रोग विशेषज्ञ ने 20 माह के शिशु को बाहर से आर्युवेदिक सिरप लिखी थी, जिस सम्बंध में आयुक्त ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय से उक्त सिरप क्यूँ नहीं दी गई।

निरीक्षण दौरान आयुक्त ने बोयोमेट्रिक मशीन के खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिये कि बोयोमेट्रिक मशीन तत्काल ठीक करायें, साथ ही बायोमेट्रिक मशीन में उपस्थिति के अनुसार ही वेतन आहरण किया जाय। ड्यूटी रोस्टर के बारे में पूछने पर सीएमएस द्वारा व्हाट्स एप से ड्यूटी की जानकारी दी गई, जिस सम्बन्ध में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि चिकित्सालय के सभी डाक्टरों का ड्यूटी रोस्टर चिकित्सालय के बाहर नोटिस बोर्ड के साथ ही वार्डों में चस्पा किया जाए ताकि मरीजो एवं आमजनमानस को चिकित्सक के बारे मे पता चल सके।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि एक डाक्टर को 30 अप्रैल 2023 को रामगढ़ चिकित्सालय हेतु कार्यमुक्त किया है लेकिन उक्त डाक्टर द्वारा रामगढ़ चिकित्सालय में आतिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सालय की लचर कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को निर्देशित किया कि दैनिक आधार पर अनुश्रवण किया जाए। आयुक्त ने मण्डल के समस्त जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को जनपद के सभी चिकित्सालयों के समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है।

निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ० ऊषा जंगपांगी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही महिला चिकित्सालय के डाक्टर एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!