Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

आयुक्त दीपक रावत ने मल्ला गोरखपुर नहर कवरिंग क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों, पार्कों व सडकों का किया स्थलीय निरिक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अक्टूबर 2022, शनिवार, हल्द्वानी। नगर निगम के निकट मल्ला गोरखपुर नहर कवरिंग में 720 स्लैब बनने थे लेकिन वर्तमान तक कुल 15 स्लैब ही बन पाये हैं। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त दीपक रावत ने अधिशासी अभियंता सिंचाई किशन सिंह बिष्ट का जवाब तलब किया तथा अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय शुक्ल को कार्यों की मानिटरिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मौेक पर दिये। यह बात आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को निगर निगम के निकट मल्ला गोरखपुर नहर कवरिंग क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कही।

मल्ला गोरखपुर नहर कवरिंग क्षेत्र का लगभग 1 किमी० पैदल चलकर आयुक्त रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त ने पाया कि सिंचाई, लोनिवि एवं जलसंस्थान के विभागों में सामंजस्य की कमी पाये जाने से विगत तीन वर्षो से कार्य नहीं होने पर गम्भीरता से लिया तथा आयुक्त ने मौके पर सिंचाई, लोनिवि एवं जलसंस्थान को आपसी समन्वय के साथ कार्य 1 नवम्बर से प्रारम्भ कर प्रत्येक दिन के कार्य की प्रगति के फोटोग्राफ एवं वीडियो भेजने के निर्देश दिये। अधिशासी अभियंता सिंचाई बिष्ट के द्वारा बताया गया कि सोमवार से नहर का पानी बन्द करने के पश्चात कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

इसके उपरान्त आयुक्त रावत द्वारा ठंडी सडक का स्थलीय निरीक्षण गया। निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि ठंडी सडक नहर कवरिंग में 900 स्लैब बनने हैं जिसमें से 150 स्लैब बन चुके है तथा सोमवार से शेष स्लैब पर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार से नहर का पानी बन्द कर दिया जायेगा तथा कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

इसके उपरान्त आयुक्त द्वारा ठंडी सड़क पर बने पार्कों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान पार्कों में कूड़ा व कचरा के साथ ही सफाई व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० मनोज काण्डपाल को चेतावनी दी तथा नियमित साफ सफाई की चैकिंग कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। पार्कों में आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर आयुक्त ने स्थानीय पुलिस को नियमित चैकिंग कर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के साथ ही चालान करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को अन्तिम चेतावनी देते हुये कहा कि अगर पार्कों की उचित साफ सफाई व्यवस्था नहीं मिली तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल मेें लाई जायेगी।

इसके पश्चात आयुक्त ने वर्कशाप लाईन में गुप्ता रैस्टोरेंट व छटवाल चिकन सेन्टर की दुकानों द्वारा सड़क पर ही बर्तनों की साफ सफाई करने को गम्भीरता से लिया उन्होंने मौके पर खाद्य अधिकारी को निरीक्षण कर दोनों दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात आयुक्त रावत द्वारा चौफुला चौराहा से ऊँचापुल नहर कवरिंग का भी निरीक्षण किया गया। चौफुला चौराहा नहर कवरिंग कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अधिशासी अभियंता सिचाई को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कार्यों मे समयबद्धता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, कोताही होने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता जलसंस्था विशाल सक्सेना, सिचाई संजय शुक्ल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई के.एस. बिष्ट, जल संस्थान संजय श्रीवास्तव के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!