Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

पर्यावरण प्रहरियों की सराहनीय पहल : देहरादून में प्रदेश के प्रथम सघन वन-मात्र 870 वर्ग फ़ीट में 20 प्रजातियों के 151 पौधों का रोपण कर मनाया गया “विजय दशमी का पर्व”

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 25 अक्टूबर 2020, देहरादून।

[box type=”shadow” ]

वनस्पतियों, प्राणियों एवं मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं जिसमें वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता है। पर्यावरण के किसी भी एक घटक की कमी या उसके दूषित होने से उस (पर्यावरण) पर बुरा प्रभाव पड़ता है जो सभी के लिए घातक हो सकता है। अतः पर्यावरण संरक्षण करना हम सबका पावन कर्त्तव्य है। पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ सम्बन्ध है। पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन, फल, छाया प्रदान करने के साथ साथ, प्रकृति के इस चक्र को संतुलित में अहम् भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अति आवश्यक हैं।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील एवं समाज के जागरूक एवं जिम्मेदार प्रबुद्ध जनों, पर्यावरण प्रहरियों द्वारा इस दिशा में निरंतर सराहनीय एवं प्रेरणाप्रद कार्य किये जाते रहे हैं। इसी कड़ी में आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया।[/box]

[box type=”shadow” ][/box]

[box type=”shadow” ][highlight]आज,25 अक्टूबर 2020, रविवार को “विजय दशमी” के पावन अवसर पर देहरादून में शिमला बाई पास, भुड्डी गाँव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में सघन वन हेतु 20 अलग-अलग प्रजातियों के 151 पौधों का मात्र 870 वर्ग फ़ीट में रोपण किया गया।[/highlight]

प्रातः 7 बजे से शुरू हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम में लगभग 40 पर्यावरण प्रहरियों द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए पौधा रोपण कार्य किया गया। जिसमें विद्यार्थियों, माता-बहिनों, शिक्षकों एवं समाज के अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले स्वयं सेवियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन पर्यावरण गतिविधि उत्तराखंड के देहरादून विभाग संयोजक श्री कैलाश मेलाना द्वारा किया गया एवं उन्होंने इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में पर्यावरण गतिविधि के प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख डॉ० दीवान सिंह रावत ने पूरे प्रदेश में चल रहे गतिविधि के कार्यों पर चर्चा की। पर्यावरण गतिविधि देहरादून के महानगर संयोजक डॉ० भवतोष शर्मा ने सघन वन के महत्व के बारे में बताया। महानगर पर्यावरण सोशल मीडिया प्रमुख श्री रमेश रावत ने इको ब्रिक्स निर्माण हेतु वर्तमान में चल रहे गतिविधि पर विस्तार से बताया।[/box]

कार्यक्रम में विद्यालय से प्राथमिक विद्यालय भुड्डी की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक, राष्ट्र सेविका समिति से गुरुराम राय नगर संपर्क प्रमुख श्रीमती प्रीति शुक्ला, सेवा भारती की शिक्षिका दीपिका शुक्ला द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!