Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

कॉमेडी कलाकार बॉब सेगेट का संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ निधन

फैंस और कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2022, सोमवार, मुम्बई। 90 के दौर में अमेरिकन टीवी पर प्रसारित हुए कॉमेडी शो फुल हाउस से दुनियाभर में लोकप्रिय हुए कॉमेडी कलाकार बॉब सेगेट का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। 9 जनवरी को उनका मृत शरीर ओरलैंडो में रिट्ज- कार्लटन होटल में मिला। बॉब के आकस्मिक निधन से मनोरंजन इंडस्ट्री भी स्तब्ध है और दुनियाभर में फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉब को याद करते हुए अफसोस जाहिर किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बॉब की मृत्यु में पुलिस को अभी तक किसी साजिश या ड्रग्स का इस्तेमाल करने के संकेत या सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, मृत्यु का सही कारण मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगा। बॉब ने पिछले साल सितम्बर में देशव्यापी स्टैंड अप कॉमेडी टूर शुरू किया था, जो इस साल जून तक चलने वाला था। बॉब ने आखिरी बार जैक्सनविले फ्लोरिडा में शो किया था। बॉब के परिवार की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है- हमें यह सूचित करते हुए अपार दुख हो रहा है कि हमारे प्रिय बॉब इस दुनिया में नहीं रहे। वो हमारे लिए सब कुछ थे और हम बताना चाहते हैं कि वो अपने फैंस को बहुत प्यार करते थे। लाइव परफॉर्म करके अलग-अलग मिजाज के लोगों को साथ लाकर हंसाना उन्हें बहुत पसंद था। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बॉब की फोटो पोस्ट करके श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- एक युग का समापन। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे बॉब सेगेट। प्रियंका की कजिन परिणीति चोपड़ा ने बॉब को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा- सदी के पिता हमारे बचपन के पिता। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर। आपने डीजे, स्टेफ और मिचेल के साथ हम सबको भी पाला। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में बॉब की फोटो शेयर करके दिल टूटने की इमोजी के साथ दुख व्यक्त किया। वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारे सिद्धार्थ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- यादों के लिए शुक्रिया। क्या प्यारे और बेहतरीन एंटरटेनर चले गये। इतनी जल्दी।

1987 में बॉब ने अमेरिकन सिचुएशनल कॉमेडी शो फुल हाउस को डैनी टैनर के किरदार में ज्वाइन किया था, जो एक परिवार का मुखिया होता है। शो में वो डीजे (कैंडेस कामरेन), स्टीफैनी (जोडी स्वीटिन) और मिचेल (मैरी केट और ऐश्ले ओल्सन) के पिता बने थे। यह शो 1987 से 1994 तक चला था और आठ सीजन आये थे। सीजन 5 में शो को सबसे अधिक लोकप्रियता मिली थी और 17 मिलियन से अधिक व्यूअर्स मिले थे। 

2016 में नेटफ्लिक्स ने इस शो की सीक्वल सीरीज फुलर हाउस लॉन्च की थी। 2020 तक इसके पांच सीजन और 75 एपिसोड्स आये थे। बॉब ने इस सीरीज के 10 एपिसोड्स में अपने रोल को निभाया था। शो की कहानी के केंद्र में डीजे थी, जिसका अपना परिवार है। ओरिजिनल कास्ट के कई सदस्य सीरीज का हिस्सा बने थे। 1989 से 1997 तक बॉब ने अमेरिकाज फनिएस्ट होम वीडियोज शो होस्ट किया था। अमेरिकी टीवी के एक और बेहद लोकप्रिय धारावाहिक हाउ आई मेट योर मदर का नैरेशन भी बॉब ने किया था। बॉब अपने पीछे पत्नी केली रीजो और बच्चे ऑब्रे सैरेट, जेनिफर बेले सेगेट और लारा मिलैनी सेगेट छोड़ गये हैं। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!