Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में 10 साल बाद फिर बन सकती है मिली-जुली सरकार, बसपा व निर्दलीयों के हाथ सत्ता की चाबी

भाजपा-कांग्रेस में टाई, बसपा रहेगी किंग मेकर

आप औऱ यूकेडी का भी खुलेगा खाता, 3 निर्दलीय भी पहुँच सकते हैं विधानसभा

बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, राष्ट्रवाद, मोदी फैक्टर, पाकिस्तान, रहे चुनावी मुद्दे

हॉट सीटों में एक मात्र प्रीतम सिंह आराम से जीत रहे हैं, बाकी की लड़ाई सेकंड-लास्ट राउंड तक जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 फ़रवरी 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड की 70 सीटों पर मतदान के बाद अब राजनीतिक दल हार-जीत की गणित लगाने में जुट गए हैं। बूथ स्तर पर वोटों की गिनती से हार-जीत का समीकरण बना रहे हैं लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद अपनी-अपनी जीत को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने दावे किए हैं। किसी ने प्रचंड बहुमत का दावा किया तो किसी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार उनके साथ है। सियासी दलों और उम्मीदवारों के यह दावे कितने सटीक साबित होते हैं, यह तो चुनाव नतीजों से स्पष्ट हो पाएगा।

विधानसभावार पत्रकार साथियों, गणमान्य जनमानस, राजनीतिक हस्तियों से बातचीत के बाद स्थिति बेहद जटिल दिखाई दे रही है। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। बातचीत के बाद भाजपा-कांग्रेस में टाई होता दिखाई दे रहा है। बसपा एक बार फिर 3 सीटों के साथ किंग मेकर की भूमिका में रहेगी, आप औऱ यूकेडी का भी खाता खुलेगा, इसके साथ ही 3 निर्दलीय भी विधानसभा पहुँच सकते हैं।

उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में अंतरिम के बाद पहली विधानसभा के गठन के लिए वर्ष 2002 में हुए विधानसभा चुनाव 52.34 प्रतिशत वोट पड़े थे, जो अब तक का सबसे न्यूनतम आंकड़ा है। इसके बाद वर्ष 2007 में हुए चुनाव में मतों यह प्रतिशत बढ़कर 63.10 पर जा पहुंचा। वर्ष 2012 में बंपर वोट पड़े।

मतदाताओं ने पिछले दो चुनावों का रिकार्ड तोड़ते हुए इसे 66.85 प्रतिशत तक पहुंचा दिया। यह अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद वर्ष 2017 में हुए चुनाव में मत प्रतिशत फिर गिरकर 65.64 पर आकर अटक गया। जबकि वर्ष 2022 का मत प्रतिशत 65.10 पर रहा।

मुद्दों की अगर बात करें तो पांच साल राज करने और तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के बाद भी भाजपा जनता के सामने कुछ खास उपलब्धियां नहीं रख पाई। भाजपा आखिरकार मोदी नाम के सहारे ही मैदान में उतरी। पिछले चुनाव में इसी मोदी मैजिक ने उसे प्रचंड बहुमत दिलाया था। भाजपा को विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता में मोदी को लेकर अब भी क्रेज बरकरार है और उसे इस बार भी फायदा जरूर मिलेगा।

वहीं, कांग्रेस जहां इसी बात को मुद्दा बनाते हुए जनता के बीच पहुंची, अगर भाजपा ने 5 साल विकास किया है तो उसे मोदी मैजिक की जरूरत क्यों पड़ रही है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अवैध खनन जैसे मुद्दों के साथ चुनाव में जनता के द्वार गई। वहीं चारधाम चार काम जैसी लोक लुभावनी घोषणाओं ने भी जनता का ध्यान खिंचा है। इसलिए उसे विश्वास है कि उत्तराखंड की जनता ने उसके हक में मतदान किया है।

हर व्यक्ति का अपना अनुमान है। राजनीतिक पंडितों की अपनी भविष्यवाणी है। लेकिन जो स्थिति देहरादून के पोलिंग बूथों पर दिखाई दी अगर वही स्थिति पूरे प्रदेश के पोलिंग बूथों पर रही होगी तो परिणाम चौकाने वाले होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!