Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

होली मिलन : जोशी निवास, नेहरू कॉलोनी में कुमाऊँनी बैठकी एवं खड़ी होली का रंगारंग/भव्य आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2025, रविवार, देहरादून। विगत वर्षों के भाँति इस वर्ष भी आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति/जोशी परिवार नेहरू कॉलोनी द्वारा रंगोत्सव होली का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन समिति के सचिव घनश्याम जोशी एवं अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी के संयोजन में रविवार, 9 मार्च को किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएमएस & यूआईएचएमटी के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने शिरकत कर होली महोत्सव के गरिमामयी एवं मनमोहक माहौल को चार चाँद लगाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में कुमाऊँ की खड़ी होली एवं बैठकी होली का अपना एक अलग ही अंदाज है। वसन्त पंचमी के बाद से ही सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र में बैठकी होली का दौर प्रारम्भ हो जाता है तथा होली के एक सप्ताह पूर्व अपने अलग अंदाज में खड़ी होली का गायन, घर-घर जाकर शुरू हो जाता है जो छरेड़ी तक निरंतर चलता रहता है।

कुमाऊँ की अनुपम संस्कृति के अनुरूप बैठकी होली के माध्यम से होल्यारों ने होली मिलन कार्यक्रम के आयोजक जोशी परिवार के नाम से चीर बंधन का एक शानदार होली गायन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत एक के बाद एक मनोरंजक एवं कुमाऊँ की अनुपम संस्कृति से ओत-प्रोत होली गीत, नृत्य एवं झोड़े के रंगारंग कार्यक्रम ने समारोह में उपस्थित एक-एक जन को झूमने/थिरकने को मजबूर कर दिया।

देवभूमि उत्तराखंड की अनुपम सांस्कृतिक विरासत, जो हमारे पूर्वजों द्वारा प्रदत्व है एवं यहाँ की जीवन शैली जो संस्कारों से भरी हुई है, का कभी क्षरण न हो इसी उद्देश्य से जोशी परिवार (घनश्याम चन्द्र जोशी एवं श्रीमती निर्मला जोशी) ने वर्ष 2013 में आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक समिति का गठन किया। आज स्वयं के संसाधनों से जोशी परिवार, इस संस्था के माध्यम से अपनी संस्कृति, कला को बचाने के साथ-साथ एक शिक्षित समाज की परिकल्पना को साकार करने का काम कर रहा है।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति के माध्यम से जोशी परिवार द्वारा वर्षभर होली, दीपावली, गणत्रंत दिवस, स्वतंत्रता दिवस, बाल दिवस, शिक्षक दिवस आदि अनेक अवसरों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, जिनका एक ही उद्देश्य है कि हमारे पूर्वजों ने जो एक अनोखी संस्कृति एवं सांस्कारिक परिवेश हमें दिया हैं उसमें लेश मात्रा भी खरोंच न आयें, उसका संरक्षण हो तथा आने वाली अगली पीढ़ी को उसकी जानकारी प्राप्त हो सकें।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जोशी एवं सचिव घनश्याम जोशी का यही मानना है हमारे विचार एवं क्रियाकलाप हमारी वास्तविक कला, संस्कृति एवं पौराणिक विरासतों के संरक्षण के अनुकूल हों। अतः हम सबको चाहिए कि हम अपनी पौराणिक विरासत का सदैव संरक्षण करें।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य सीआईएमएस & यूआईएचएमटी के चेयरमैन ललित जोशी, क्षेत्रीय पार्षद अमित भंडारी, समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित प्रदीप सुदी, आशीष नौटियाल के साथ ही समाज सेवी राजेंद्र काण्डपाल, सुशील बगाशी, सूचना विभाग से आये अधिकारियों, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाजसेवियों, प्रकृति प्रेमियों, पत्रकार बंधुयों को जोशी परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!