Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज

छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 नवम्बर 2023, देहरादून। देहरादून के कुआंवाला स्थित सीआईएमएस एवं यूएचआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर एवं फेरवेल 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में इस वर्ष प्रवेश लिए ने छात्र छात्राओं का स्वागत किया तो वहीं इस वर्ष पासआउट हुए छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा रैंप वॉक के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.के. जोशी व हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० हेम चन्द्र पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान में संचालित किए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विगत 22 वर्षों में इन कोर्सों से पासआउट हुए विभिन्न छात्र-छात्रायें अब तक पूरे देश-विदेश एवं प्रदेश में हजारों छात्र-छात्रायें चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं, जो कि पूर्ण रूप से अनुशासित एवं संस्कार युक्त गुणों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हमारे संस्थान द्वारा कोरोना काल में अनाथ एवं असहाय हुए 100 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की गई। वहीं प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को अपने शुभ आशीष वचनों से नवाजा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.के. जोशी ने कहा कि एक अच्छे कॉलेज में प्रवेश लेना मात्र ही आपका उद्देश्य नहीं होना चाहिए बल्कि आपको समय-समय पर कम व अधिक समय के लिए लक्ष्य निर्धारित करने होंगे। उन्होंने विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि आगे जीवन में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है आपको असफलताओं से कभी घबराना नहीं है बल्कि उनका डटकर सामना करना होगा। आपको नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना होगा इसके लिए में आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

वहीं हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० हेम चन्द्र पांडे ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का मैं हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से स्वागत करता हूं, आशा है कि इस महाविद्यालय से पढ़कर यह छात्र-छात्रायें भविष्य में देश विदेश में अपने महाविद्यालय के साथ विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विदाई ले रहे छात्र-छात्राओं को भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में उत्तराखंड विशिष्ट अतिथि नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ० आर.के. जैन, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन आर. के. शर्मा, आरोग्यम मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संदीप केडिया, ओहो रेडियो की सहसंस्थापक मोनिका मेहता, केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की चेयरपर्सन प्रीत शिखा शर्मा, सीआईएमएस एंड आर कॉलेज की डायरेक्टर सपना जोशी, सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के मैनेजिंग डॉयरेक्टर संजय जोशी, डॉयरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्रनाथ कुमार झा, शिक्षक एवं कर्मचारीगण सहित 1000 से अधिक छात्र-छात्रायें और मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में मिस एवं मिस्टर फ्रेशर एवं फेयरवेल का चयन किया गया, जिसमें नर्सिंग डिपार्टमेंट में मिस्टर फ्रेशर अखिलेश, मिस फ्रेशर मानसी व मिस्टर फेयरवल आदर्श व मिस फेयरवल श्रेया चुनी गई। पैरामेडिकल डिपार्टमेंट में मिस फ्रेशर रिया, मिस्टर फ्रेशर केन्द्र, मिस फेयरवल संगीता गुरूंग, मिस्टर फेयरवल अभिषेक राणा चुने गए, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में सागर मिस्टर फ्रेशर व नंदिनी मिस फ्रेशर चुनी गई, होटल मैनेजमेंट में अंजना मिस फ्रेशर व नितिन मिस्टर फ्रेशर तथा प्राजक्ता मिस फेयरवल व मिलिंद मिस्टर फेयरवल चुने गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!