Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज : डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज

उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई की जाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, थलीसैंण। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत थलीसैंण के जल्लू गाँव में बीज आलू को रखने हेतु कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज निश्चित रूप से सब्जियों और फलों की बर्बादी को कम करेगा और इसका उपयोग दवाओं या टीकों को स्टोर करने के लिए भी किया जा सकेगा। मंत्री ने उद्यान विभाग द्वारा स्वीकृत 33.86 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोरेज का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज की कोई सुविधा नहीं होने के कारण आलू उत्पादकों को अपनी उपज की कटाई के तुरंत बाद बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब जल्लू गाँव के किसान कोल्ड स्टोरेज में आलू रखकर डिमांड के अनुरूप उसे भेज सकेंगे।

कहा की बीजीय आलू को कोल्ड स्टोरेज में रखकर उद्यान विभाग द्वारा उसे खरीदा जाएगा तथा अन्य जगह उसकी सप्लाई की जाएगी। जिससे क्षेत्र के साथ साथ अन्य किसानों को बीजीय आलू खरीदने के लिए दूर दराज के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कहा कि किसानों के डिमांड के अनुरूप उद्यान विभाग द्वारा उन्हें बीजीय आलू उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थलीसैंण क्षेत्र के लिए कोल्ड स्टोरेज बेहतर साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में ज्यादा मात्रा में सब्जी का उत्पादन हो रहा है उसे क्षेत्र में भी कोल्ड स्टोरेज स्थापित किया जाएगा, जिससे किसानों की मेहनत बर्बाद ना जाय।
मंत्री ने कहा कि फलों, सब्जियों सहित अन्य को खराब होने से बचाने के लिए काम में आते हैं कोल्ड स्टोरेज। कोल्ड स्टोरेज वह जगह होती है जहां पर इन फलों, सब्जियों आदि को रखा जाता है और उस जगह का तापमान फलों व सब्जियों का जीवन चक्र बढ़ाने में मदद करता है ऐसे में फलों और सब्जियों को एक लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है और उनकी सप्लाई में कोई कमी नही आने दी जाती है।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जल्लू गाँव में इस वर्ष 51 परिवारों का लगभग 500 कुंतल से ज्यादा आलू का उत्पादन हुआ है। कहा की कोल्ड स्टोरेज में बीजीय आलू को रखा जाएगा जिसकी क्षमता 6 टन है। कहा कि ग्रामीणों से उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदा जाएगा तथा अन्य किसानों के डिमांड के अनुरूप उन्हें बेचा जाएगा। उसके उपरांत मंत्री ने राजकीय खाद्य भंडार कैन्यूर भवन के कार्यों का शिलान्यास भी किया। कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने विगत महीनों में काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए संजीव कुमार रॉय, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!