Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के चार व‍िधानसभा क्षेत्रों में होंगी मुख्यमंत्री योगी की जनसभायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 01 दिसम्बर, 2022 गुरूवार, लखनऊ गुजरात की 182 व‍िधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर आज पहले चरण में मतदान शुरु हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज दूसरे चरण में ज‍िन सीटों पर मतदान होना है वहाँ जनसभाओं को संबोध‍ित करेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा क‍ि इस पवित्र धरा के कर्मशील एवं रचनाधर्मी लोगों से संवाद हेतु अत्यंत उत्सुक हूं।

पाटन, बनासकांठा, अहमदाबाद व वडोदरा में होंगी मुख्‍यमंत्री योगी की जनसभायें

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज से गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार शुरु करेंगे। पाटन, बनासकांठा, अहमदाबाद व वडोदरा में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की जनसभाएं हैं। पाटन ज‍िले के बायड व‍िधानसभा क्षेत्र में दोपहर 12:00 बजे से मुख्यमंत्री योगी जनसभा को संबोध‍ित करेंगे। इसके बाद बनासकांड ज‍िले के धानेरा व‍िधानसभा क्षेत्र में दो बजे मुख्‍यमंत्री योगी की रैली होगी। शाम चार बजे अहमदाबाद के धंधुका व‍िधानसभा क्षेत्र में योगी आद‍ित्‍यनाथ युवाओं में जोश भरेंगे और शाम को साढ़े पांच बजे से मुख्यमंत्री योगी वाघोड‍़ि‍या व‍िधानसभा क्षेत्र में जीत के ल‍िए हुंकार भरेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी की गुजरात व‍िधानसभा चुनाव प्रचार के ल‍िए सबसे अध‍िक माँग है। सीएम ने ट्वीट कर कहा क‍ि सृजन और संस्कार की पावन भूमि गुजरात के जनपद पाटन, बनासकांठा, अहमदाबाद व वडोदरा में आने का आज सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सनातन संस्कृति की असंख्य स्मृतियों को संजोए इस पवित्र धरा के कर्मशील एवं रचनाधर्मी लोगों से संवाद हेतु अत्यंत उत्सुक हूँ।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आज मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ का चौथा दौरा है। विदित रहे क‍ि प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरणों 1 द‍िसंबर 2022 अर्थात आज और 5 दिसंबर को मतदान होना हैं। उत्तर प्रदेश में भी तीन सीटों पर उपचुनाव होने है। ज‍िसके नतीजे 8 दिसंबर को आयेंगे। इसी के साथ हाल ही में सम्पन्न हुए हिमाचल विधानसभा चुनाव के भी नतीजे आएंगे। योगी आदित्यनाथ पहले भी गुजरात विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। आज गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के चुनाव प्रचार में चार व‍िधानसभा क्षेत्रों में उनकी रैली होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!