Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, ‘रिटायरमेंट के 3 दिन में होगा सब भुगतान’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब रिटायरमेंट के बाद किसी भी सरकारी कर्मी को अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि रिटायरमेंट के तीन दिन के अंदर ही सभी सरकारी कर्मियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के साथ ही उनके अन्य भुगतान की प्रक्रिया भी समाप्त होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में करीब 11.30 बजे लोक भवन के हाल में ई-पेंशन पोर्टल व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत करेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों को पेंशन के लिए मुख्यमंत्री आनलाइन रजिस्ट्रेशन और भुगतान से संबंधित ‘ई-पेंशन पोर्टल’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रमिक दिवस पर सरकारी कर्मचारियों को यह बड़ा तोहफा देंगे। इसके साथ ही आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में होने वाले एक अन्य कार्यक्रम में कुछ श्रमिकों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद उनकी हर प्रकार की समस्या के निराकरण का भी प्रयास होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वित्त विभाग के विकसित कराए गए ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। इस पोर्टल के जरिये ऐसी व्यवस्था की गई है कि सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारियों का पेंशन पेमेंट आर्डर जारी होने के बाद उनकी ग्रेच्युटी तथा राशिकरण का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि से अगले तीन कार्यदिवसों में कर दिया जाएगा।

ई-पेंशन पोर्टल से कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से तीन माह पहले ही पेंशन, ग्रेच्युटी आदि के भुगतान आदेश जारी हो जाएंगे। पेंशनर्स को अपनी पहली पेंशन के भुगतान के लिए कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की जरूरत भी नहीं होगी। इसके साथ ही, पेंशन प्रारंभ होने की तारीख को पेंशनर के बैंक खाते में पेंशन का भुगतान आनलाइन कर दिया जाएगा। सचिव वित्त संजय कुमार ने सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को ई-पेंशन पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ने का निर्देश दिया है। उनसे अपने जिले के मुख्य या वरिष्ठ कोषाधिकारी और जिला कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले 50-100 पेंशनरों की उपस्थिति भी कार्यक्रम में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन से संबंधित सभी सेवाओं को पूरी तरह से डिजिटल मोड में कांटैक्टलेस, पेपरलेस और कैशलेस रूप से कराने के लिए आनलाइन पेंशन पोर्टल विकसित किया गया है। इसमें व्यवस्था है कि सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारी को अपनी सेवानिवृत्ति के छह माह पहले आनलाइन आवेदन करना होगा। 

आनलाइन सेवा पोर्टल http://epension.up.nic.in के तहत पीपीओ जारी हो जाने के बाद ग्रेच्युटी, राशिकरण का भुगतान कार्मिक की सेवानिवृत्ति तारीख के बाद तीन कार्यदिवसों में हो सकेगा। तय तिथि पर पेंशनर के बैंक खाते में पेंशन का भुगतान भी आनलाइन हो जाएगा। इसके तहत कर्मचारी को उसके लागिन आइडी बन जाने के एक महीने के अंदर यूनीक इम्प्लाई कोड और पंजीकृत मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर ई-पेंशन पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे फार्म को आनलाइन भरना होगा। इस दौरान अपने सेवा संबंधी अभिलेख पोर्टल पर अपलोड भी कर सकते हैं। आहरण एवं वितरण अधिकारी सबमिट किये गए फार्म को वह एक महीने के अंदर पेंशन पेमेंट आर्डर जारी करने वाले अधिकारी को फारवर्ड करेगा। आहरण एवं वितरण अधिकारी से पेंशन प्रपत्र प्राप्त होने पर एक महीने के अंदर पेंशन पेमेंट आर्डर जारी करने वाले अधिकारी की ओर से पीपीओ जारी कर दिया जाएगा। पीपीओ जारी होने के बाद ग्रेच्युटी तथा राशिकरण का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि से अगले तीन कार्यदिवसों में तथा पेंशन प्रारंभ होने की तारीख को पेंशनर के बैंक खाते में पेंशन का भुगतान आनलाइन हो जाएगा। प्रथम भुगतान के लिए कोषागार में व्यक्तिगत उपस्थिति जरूरी नहीं होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!