Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन में पश्चिम उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में फरियादियों के आने पर अधिकारियों पर की सख्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, गोरखपुर गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से भी लोग पहुंच रहे हैं। मेरठ, बुलंदशहर आदि जिलों से लोगों के गोरखपुर आने को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण न होने के कारण लोग यहां तक आने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय स्तर पर मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया है। अब जनता दर्शन की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण क्यों नहीं किया जा रहा ?

तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री से बुधवार की सुबह जनता दर्शन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए लोगों ने भी मुलाकात की थी। उनकी समस्या सुनकर निस्तारण का निर्देश दिया गया लेकिन साथ ही मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण क्यों नहीं किया जा रहा ? इससे पहले भी मुख्यमंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाहर से लोगों के गोरखपुर आने पर नाराजगी जताई थी।

मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया

जनता दर्शन के दौरान मौजूद स्थानीय अधिकारियों से उन्होंने सवाल किया कि क्या जिलों में अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री की नाराजगी से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराने की तैयारी की जा रही है। पत्र के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री की मंशा से भी अवगत कराया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से आने वाले लोग भी स्थानीय स्तर की शिकायतें ही लेकर आ रहे हैं। शिकायतें ऐसी होती हैं, जिनका निस्तारण थाना, तहसील या जिले स्तर पर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!