Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

मुख्‍यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की माँ हीराबेन के निधन को बताया अपूर्णीय क्षति

उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक सह‍ित बसपा प्रमुख मायावती व सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की माँ हीराबेन के देहांत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हीराबेन को एक द‍िन पूर्व ही अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। देश में जगह जगह उनके स्‍वस्‍थ होने के ल‍िए हवन पूजन क‍िए जा रहे थे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक सह‍ित बसपा प्रमुख मायावती ने भी ट्वीट कर दु:ख जताया।

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर कहा क‍ि एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूर्णीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति !

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता श्रीमती हीराबेन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक की इस घड़ी में प्रधानमंत्री जी, परिजनों, शुभचिंतकों व समर्थकों को संबल प्रदान करें।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा क‍ि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पूज्य माता जी के अत्यंत दुःखद निधन से स्तब्ध व दु:खी हूँ। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनायें। भावभीनी श्रद्धांजलि !

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के निधन हो जाने की खबर अति-दुःखद। उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन्हें एवं उनके सभी चाहने वालों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!