Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, लखनऊ। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंची है।

विमान में आए लोगों में 46 सिख और बाकी हिंदू हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार। उन्होंने कहा है कि इस मानवतापूर्ण पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ‘अफगानिस्तान में बर्बर तालिबानी शासन के कहर से हिंदू और सिख परिवारों को बचाने के लिए विशेष विमान द्वारा उन्हें भारत लाने की मानवतापूर्ण पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार। आपकी इस पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी। जय हिंद !’

बता दें कि अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच वहां से अपने लोगों को निकालने का भारत सरकार मिशन जारी है। भारत अब तक 800 से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में सफल रहा है। इनमें अफगान हिंदू और सिख के साथ ही नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। मंगलवार को 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली पहुंची है।

इससे पहले रविवार और सोमवार को विभिन्न मार्गों से एक के बाद एक चार विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिसमें 146 यात्रियों को लाया गया। कई लोगों ने कहा कि भारतीय धरती पर पहुंचकर सुकून मिल रहा है।

काबुल से कतर के रास्ते आइजीआइ पर उतरने वाले अधिकांश यात्री वहां दूतावास व अन्य जगहों पर कार्य करते थे। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात को देखते हुए पहले ही सभी भारतीयों को सतर्क कर दिया गया था।

आलम यह था कि लोग कहीं भी बाहर नहीं निकल रहे थे। एक यात्री ने बताया कि 14 अगस्त को ही वह काबुल से विमान में कतर पहुंच गए। फिर वहां से भारतीय दूतावास ने सभी के लिए विमान का प्रबंध किया।

एयर इंडिया के विमान से उतरे ताबिदार सरकार ने बताया कि काबुल में तालिबान का खौफ है। वहां लोग दहशत में जीने को विवश हैं। हर कोई अफगानिस्तान छोड़कर किसी और मुल्क में रहना चाहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!