Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
राजनैतिक-गतिविधियाँ

सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रवासी मजदूरों से की बात, मजदूरों ने कहा रोजी रोटी की तलाश में नहीं जाएंगे बाहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2020, सोमवार। जंगल रामगढ़ उर्फ चंवरी के दीपू और संदीप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की और हाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा, यहां काम मिलेगा तब भी बाहर जाओगे, जवाब में दोनों ने कहा, बाहर नहीं जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाहर से आए प्रवासी श्रमिकों एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोज कमाने वाले लोगों के खाते में एक हजार रुपये भेजने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो प्रवासियों से की बात 

कलेक्ट्रेट के एनआइसी भवन में पांच प्रवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र से आए जंगल चंवरी निवासी दीपू और दिल्ली से आए संदीप से बात की। दोनों से उन्होंने बाहर के काम के बारे में पूछा। पेंट पालिश के काम से जुड़े दोनों प्रवासियों से उन्होंने घर लौटने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। दोनों ने कहा कि उन्हेंं सारी सुविधाएं मिली थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भी पेंट पॉलिश का काम होता है, यहां काम मिलेगा, तो बाहर जाओगे। दोनों ने खुशी से कहा कि हम नहीं जाएंगे और यहीं रहकर काम करेंगे।

90 हजार लोगों को लाभ

जिले के 90 हजार लोग एक-एक हजार रुपये की धनराशि दी जानी है। इनमें से 18000 के खाते में शनिवार को धनराशि भेज दी गई है, शेष के खाते में भी जल्द ही भेज दी जाएगी। एडीएम वित्त राजेश सिंह ने बताया कि खातों में धनराशि भेजने के लिए अनुमोदन कर दिया है। एक से दो दिन में राशि खाते में पहुंच जाएगी।

कांफ्रेंसिंग में इन्हेंं मिला था निमंत्रण

संदीप- जंगल रामगढ़ चवंरी, सदर तहसील दीपू – जंगल रामगढ़ चंवरी, सदर तहसील संतोष- जंगल चवंरी, सदर तहसील उपेन्द्र, करजहां, चौरीचौरा अनिल, करजहां, चौरीचौरा तहसील

हजारों की संख्‍या में आए हैं प्रवासी

कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पैदा हुए संकट में दिल्‍ली, मुंबई और देश के अन्‍य शहरों से पूर्वांचल में हजारों की संख्‍या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को वापस लौट आए हैं। इनमें से अधिकांश अब दिल्‍ली, मुंबई जाने की जगह अपने गांव, शहर में ही काम करने को उत्‍सुक हैं। सरकार भी इनकी पूरी मदद कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!