Breaking News :
>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“गरीबों की जमीन पर कब्जा करने के लिए रामपुर के चाकू का प्रयोग किया गया”: मुख्यमंत्री योगी

“जब से चाकू डबल इंजन की सरकार के हाथ में आया है, तब से व्यापारी की सुरक्षा हो रही है। गरीबों का हित हो रहा है।” : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2022, मंगलवार, रामपुर। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिलासपुर पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर की धरती को नमन करते हुए बोले, हस्तशिल्प कला रामपुर की पहचान है। लेकिन, कुछ मतलबी लोगों ने इस पहचान को नष्ट करने का काम किया है। भाजपा ने इसे फिर से पहचान दिलाई है और यहां की हस्तशिल्प कला के साथ यहां के इतिहास को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कुछ लोगों ने रामपुर के चाकू का दुरुपयोग किया है। यहांं के गरीबों की जमीन पर कब्जा करने के लिए रामपुर के चाकू का प्रयोग किया गया। दलितों का उत्पीड़न करने के लिए किया गया। जब से चाकू डबल इंजन की सरकार के हाथ में आया है, तब से व्यापारी की सुरक्षा हो रही है। गरीबों का हित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन फ्री में मिल रही है। गरीबों को राशन फ्री मिल रहा है। उन्होंने आजम खां  पर निशाना साधते हुए कहा कि रस्सी जल गई, लेकिन ऐठन नहीं गई। हम फिर भी भेदभाव नहीं करते। कोरोना काल में जो बाहर थे उनका भी फ्री में इलाज कराया। जो जेल में थे, उनका भी फ्री में इलाज कराया। फ्री में इलाज नहीं कराते तो….। 

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना पर कहा कि विपक्ष योजना को लेकर युवाओं को बहकाने का काम कर रहा है। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए जो भी नुकसान हुआ है वह सब उपद्रवियों से वसूला जाएगा। इसके लिए उपद्रवियों की पहचान कराने का काम चल रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!