Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में बने टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण

  • लक्ष्य जून में 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण कराने का है सरकार का लक्ष्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन का एक महाअभियान शुरू हो गया है। 18-44 वर्ष के साथ 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को इसका लाभ देने के लिए 6000 से अधिक केंद्रों पर टीकाकारण किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य जून माह में 01 करोड़ से अधिक लोगों के कोरोना रोधी टीकाकरण कराने का है।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रदेश सरकार की तरफ से नि:शुल्क कोविड टीकाकरण महाभियान प्रारम्भ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ के केडी सिह ‘बाबू’ स्टेडियम में बने एक टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण भी किया और कोरोना का टीका लगावाने वालों से बात भी की। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस महाभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम में चल रहे कोविड टीकाकरण महाअभियान का जायजा लिया। प्रदेश सरकार की तरफ से 18 से 44 वर्ष के लोगों को और केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य जून में एक करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का है। वैक्सीन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आज सरकार मिशन जून का आगाज करने जा रही है। मिशन जून अभियान के तहत 30 दिन में कम से कम एक करोड़ से लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।

 सरकार ने जून में 1 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का लाभ देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 6000 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से आर्थिक आॢथक रूप से कमजोर वर्ग के लेगों को बिना परेशानी के टीका लगाया जाए। जून में प्रदेश में ड्राइवर, वेंडर, और रिक्शा चालकों के लिए 15 से खास वैक्सीन अभियान चलाया जाएगा। यह ऐसा वर्ग है जिन्हेंं लगातार अपने काम के सिलसिले में कई लोगों से मिलना होता है। लखनऊ में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कम से कम चार स्थान पर टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जून के महीने में हमारा लक्ष्य एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक देना है। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन है। प्रदेश में युद्ध स्तर पर इसकी तैयारी की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों को केंद्र सरकार और वैक्सीन निर्माता कंपनियों के लगातार संपर्क में रहने को भी कहा है जिससे वैक्सीन की सप्लाई पर असर न पड़े।

प्रदेश में मार्च 2021 से चरणवार शुरू हुए कोरोना टीकाकारण के तहत अब तक वैक्सीन की 1,83,32,104 डोज दी जा चुकी है। 34,80,181 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। कम से कम एक खुराक प्राप्त करने वालों में से लगभग दो-तिहाई 45 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के हैं। 18-44 आयु वर्ग में 34 लाख से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है। लखऊ में सर्वाधिक 9.16 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है। गौतमबुद्ध नगर में 6.19 लाख, कानपुर नगर में 5.88 लाख, गाजियाबाद में 5.82 लाख, मेरठ में 5.77 लाख, प्रयागराज में 5.76 लाख, वाराणसी में 5.18 लाख और गोरखपुर में 5.15 लाख इससे लाभान्वित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!