Breaking News :
>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार से दो दिवसीय झांसी तथा ललितपुर का दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 मई 2022, शनिवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्य तथा कानून-व्यवसथा की समीक्षा का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अयोध्या के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा है। इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिन में करीब 2:30 बजे लखनऊ से झांसी के लिए हेलिकाप्टर से रवाना होंगे। वह 3:50 बजे झांसी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद उनका चार बजे झांसी मंडल के आयुक्त के सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसी सभागार में एक घंटा 4:30 से 5:30 तक झांसी मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था समीक्षा करेंगे। बैठक में जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5.30 से 6.30 बजे तक झांसी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनका झांसी के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री रविवार को झांसी के पुलिस लाइन से 8:30 बजे मध्य प्रदेश के दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पर उनका मां पीतांबरा पीठ दतिया में पूजा तथा दर्शन का कार्यक्रम है। 9:30 बजे दतिया से प्रस्थान करने के बाद फिर झांसी वापसी करेंगे। यहां पर उनका गुलारा ग्रामसभा पेयजल योजना स्थल पर करीब एक घंटे का जलजीवन मिशन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री योगी झांसी से करीब 10:30 प्रस्थान करने के बाद वह ललितपुर के कचनौंदा बांध पेयजल परियोजना स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वह तक-जलजीवन मिशन योजनांतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कचनौंदा हेलीपैड से वह करीब 11 बजे पुलिस लाइन ललितपुर पहुंचेंगे। पुलिस लाइन सभागार, ललितपुर में आधा घंटा तक उनका जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके बाद एक घंटा तक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 12:30 बजे वह ललितपुर में कथावाचक मोरारी बापू जी के कथास्थल पहुंचेंगे। यहां से हेलिकाप्टर से नेहरू महाविद्यालय प्रांगण ललितपुर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!