Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी सुल्तानपुर तथा अम्बेडकरनगर के साथ ही वाराणसी का भी करेंगे दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अक्टूबर 2021, शनिवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन जिलों को अधिक मथ रहे हैं, जहां पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को सुल्तानपुर तथा अम्बेडकरनगर के साथ ही वाराणसी का भी दौरा करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को तीन जिलों के दौरे में सबसे पहले सुल्तानपुर पहुंचेंगे। करीब एक बजे पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री यहां पर करीब 291 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कालेज सहित 39 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वह लगभग 25 करोड़ की धनराशि व्यय कर निर्मित वृहद गोशाला केवटली सहित 88 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद इसौली में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिले की पांच विधानसभा सीट में से कादीपुर, लम्भुआ, सुलतानपुर तथा सदर की सीट भाजपा की झोली में है, जबकि इसौली से लगातार दो बार से समाजवादी पार्टी जीत रही है। बीते दो विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा तथा अन्य कार्यक्रम इसौली में आयोजित कराकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसौली विधानसभा के देहली बाजार कस्बे में हर्ष महाविद्यालय के पास कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटे रहकर वह जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पीएम आवास, सीएम आवास, मनरेगा, कृषि, गोल्डन कार्ड व ग्रामोद्योग, आजीविका मिशन से जुड़े चालीस लाभार्थियों को लाभान्वित भी करेंगे।

तीन बजे से अम्बेडकरनगर का दौरा

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब ढाई बजे सुल्तानपुर से अम्बेडकरनगर प्रस्थान करेंगे। वह अम्बेडकरनगरके अकबरपुर में विकास की सौगात देगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के पास हवाई पट्टी पर आएंगे। बहुजन समाज पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इस जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी एवं विकास की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह करीब डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में पात्रों को योजनाओं का लाभ देंगे। मुख्यमंत्री 334.24 करोड़ की लागत वाली 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं नगरपालिका समेत कार्यदायी संस्थाओं के नवनिर्मित और प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 100 बेड की क्षमता के हास्टल, शहरी बेघरों के लिए 100 घर के आश्रय स्थल, माडल स्कूल जाफरगंज, ईंधना, रत्ना, पहितीपुर के अलावा पाइप पेजयल परियोजना हीड़ी पकडिय़ा, सेमउरखानपुर, राजकीय पशु चिकित्सालय मखदूम सराय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐनवां, रामनगर, नवीन राजकीय हाईस्कूल आमादरवेशपुर, राजकीय आईटीआई जहांगीरगंज एवं सड़क और नालों के निर्माण की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इससे इतर नवगठित नगर पंचायतों में जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर के भवनों समेत बरातघर, नाला, सड़क आदि 69 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान यहां जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनारायण सिंह, जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह व जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ अम्बेडकर नगर में करीब डेढ़ घंटे में जनता को सौगात देने एवं संबोधित करने के बाद चार बजकर 10 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। वाराणसी में शाम पांच से 5.30 बजे तक उनका प्रधानमंत्री कार्यक्रम के सम्बंध में स्थलीय निरीक्षण होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!