Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

गोरखपुर में विकास योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, गोरखपुर। दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भी विकास योजनाओं की सौगात देंगे। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री 39.53 करोड़ की लागत से होने वाले 48 कार्यों का शिलान्यास और 40.71 करोड़ रुपये से होने वाले 75 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें नगर निगम से जुड़े ग्रामीण विधानसभा, पिपराइच, सहजनवां खजनी और बांसगांव विधानसभाओं के विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों से भी मुलाकात करेंगे।

सुबह मुख्यमंत्री शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचेंगे। शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित भी करेंगे। यहां से निकलने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जाएंगे। वहां वह नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री उनके साथ भोजन भी कर सकते हैं।

सड़कों का होगा निर्माण

बुधवार को मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे उनमें ज्यादातर सड़कों से जुड़ी हैं। इसके साथ ही नलकूपों की मरम्मत का भी काम होना है। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की 60 परियोजनाओं का भी मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण व शिलान्यास होगा। 10 परियोजना बांसगांव, चार खजनी और एक परियोजना बांसगांव विधानसभा क्षेत्र की है।

गोरखनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार को मिले एक करोड़ 32 लाख

पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाने के मकसद से गोरखनाथ मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य के लिए पर्यटन विभाग ने एक करोड़ 32 लाख रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी है। पहली किश्त के रूप में एक करोड़ 81 लाख रुपये पहले जारी किए जा चुके हैं। इनमें से एक करोड़ 66 लाख रुपये अबतक खर्च हो चुके हैं।

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि मंदिर में तीन करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से नाली और सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी धनराशि से मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार कार्य भी हो रहा है। पर्यटन सचिव ने बताया कि इस धनराशि से मंदिर में चल रहे कार्यों में तेजी आएगी। योजना के मुताबिक कार्य को जल्द पूरा किया जा सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!