Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोरोना वायरस संक्रमण से जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद संभाला मोर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तेजी से अपने पांव पसार रहे कोरोना वायरस संक्रमण से जंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला लिया है। कोविड पर नियमित समीक्षा करने के साथ ही गुरुवार रात से नौ शहरों में नाइट कर्फ्यू के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ स्थलीय हकीकत परखेंगे। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब प्रयागराज तथा वाराणसी का रूख करेंगे। उनका कार्यक्रम गुरुवार रात अचानक ही बना है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश में अब लखनऊ के साथ मेरठ, वाराणसी, कानपुर, झांसी, प्रयागराज व बरेली में 16 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इतना ही नहीं दिल्ली से सटे प्रदेश के गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित चार शहरों में आज से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते कारण और वैक्सीनेशन की समीक्षा करेंगे। वह प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ तथा कानपुर में समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को मोर्चे पर बेहद मुस्तैदी से लगने का निर्देश भी देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में करीब 12:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। वह शुक्रवार को राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे। वह 12:45 से 1:45 बजे तक परेड मैदान में ट्रिपल आइटी सभागार में कोरोना से बचाव के लिए हुए इंतजामों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह स्वरूप रानी अस्पताल जाएंगे। वहां पर दो बजे से करीब आधा घंटा तक कोविड-19 वार्ड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद दोपहर 2:25 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में कोविड-19 से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह दिन में करीब तीन बजे वाराणसी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर प्रयागराज से सीधे बीएचयू हेलीपैड पर उतरेगा। वहां वह बीएचयू अस्पताल सभागार में चिकित्सा अधिकारियों व जिला प्रशासन के साथ कोविड-19 की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। यहां पर समीक्षा के बाद उनका कोविड  कमांड कंट्रोल सेंटर, सिगरा भी जाने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री करीब दो घंटा वाराणसी में रहने के बाद लखनऊ वापसी करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मंत्रियों को भी चार-चार जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा व सहारनपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों की समीक्षा करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह को कानपुर, झांसी आगरा व बरेली में इंतजामों को परखने का काम दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!