Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2020, गुरुवार। देश में कोरोना वायरस के बढ़त संक्रमण पर अंकुश लगाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ तमाम जतन कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने अपनी कोर टीम के साथ बैठक की और अपनी तैयारियों की सभी जानकारी प्राप्त की। लॉकडाउन का करीब एक सप्ताह बीतने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर देश का हाल जानेंगे। कोरोना से जंग में चौबीसों घंटे काम कर रही योगी आदित्यनाथ सरकार आश्वस्त है कि उसकी व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को लेकर बुधवार देर रात तक भी वरिष्ठ अधिकारी रिपोर्ट अपडेट करने में जुटे रहे।

योगी आदित्यनाथ इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री मोदी को बताएंगे कि कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से मुस्तैद है। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए इलाज के सभी प्रबंध करने के साथ ही प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस महामारी से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए जुटी है। व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में ग्यारह कमेटियां बनाकर इन्हें टीम-11 नाम दिया गया है। अपनी टीम इलेवन के साथ मुख्यमंत्री हर सुबह सामान्यत: 11 बजे बैठक कर पूरे प्रदेश का हाल नियमित रूप से ले रहे हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री एक बैठक अलग से करते हैं। दूसरे राज्यों में रह रहे उत्तरप्रदेश के नागरिकों की सुविधा व व्यवस्था के लिए सरकार ने नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उनसे भी योगी लगातार फीडबैक लेते हैं। सहयोग और समन्वय के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को वह पत्र लिख चुके हैं। यही नहीं, गरीब, श्रमिक, दैनिक वेतन भोगी, महिला, वृद्ध आदि को भरण पोषण भत्ते के साथ राशन का वितरण शुरू कर दिया गया है।

दूसरी तरफ जमाखोरों व मुनाफाखोरों पर भी नकेल कसी जा रही है। अब तक कई दुकानदारों पर मुकदमे हो चुके हैं। बुधवार को शासन ने दावा किया कि संक्रमण फैलने की दर में कमी आई है और फिलहाल सामुदायिक संक्रमण की आशंका फिलहाल नहीं है। यह सारी रिपोर्ट बुधवार रात एक बार फिर अपडेट कर ली गई। मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सभी प्रबंध दुरुस्त हैं। मुख्यमंत्री लगातार खुद एक-एक कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पहले मुख्यमंत्री सुबह दस बजे टीम-11 के साथ बैठक करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!