Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया

लखनऊ, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्य तिथि पर आज देश उनको याद कर रहा है। लखनऊ में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद उनको नमन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति और देश की एकता-अखंडता व सुरक्षा के साथ उनकी खिलवाड़ करने की प्रवृत्ति के खिलाफ आवाज दी थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान नहीं चलेंगे, और इसके लिए उन्होंने स्वयं को बलिदान किया। मां भारती के अमर सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डा. मुखर्जी ने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए समर्पित रहा। वह जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से सुवासित कराया। देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए उनका बलिदान हम सभी के लिए अप्रतिम प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने उस समय पूरे देश को झकझोर दिया था। उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ आवाज उठाई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आज अपने सरकारी आवास पर संचारी रोग के सम्बंध में अंतरविभागीय बैठक करेंगे। इसके साथ ही उनका आज लखनऊ के हाईस्कूल के दस मेधावी छात्रों के साथ उनके अभिभावक, प्रधानाचार्य व अध्यापक से भेंट का कार्यक्रम है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!