Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पिता के निधन की सूचना के बाद भी मीटिंग करते रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आकाश ज्ञान वाटिका। 21 अप्रैल, 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच में पिता के निधन की सूचना के बीच में भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोर टीम के साथ बैठक करते रहे। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों का का होम क्वारंटाइन कराना सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए।

एक योगी के तप की परीक्षा लेने आई अनहोनी सोमवार को यहां 5-कालिदास मार्ग से विरक्ति और प्रेम के गूढ़ अर्थ समझकर लौटी होगी। क्या यह अकल्पनीय नहीं कि कोई मुख्यमंत्री सिर्फ इसलिए अपने पिता के निधन पर उनके अंतिम दर्शनों को नहीं जाता है, क्योंकि उसके पैरों में राज-धर्म की बेडिय़ां हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवा वस्त्र निजी रिश्तों से विरक्ति का आत्मबल देते हैं लेकिन, बतौर ‘पालक’ वह इतना बड़ा दिल दिखाते हैं कि 23 करोड़ प्रदेशवासियों को कुछ घंटों के लिए भी कोरोना की आपदा में छोड़कर नहीं जाते।

कोरोना काल में सोमवार की सुबह उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए शोक संदेश लेकर आई। लंबे समय से बीमार चल रहे उनके 90 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट का नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। पिता के खराब स्वास्थ्य से तो वह पहले से वाकिफ थे लेकिन, वह कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे संघर्ष का लगातार नेतृत्व कर रहे योगी पिता का हालचाल लेने तक नहीं जा सके। सोमवार सुबह भी उन्होंने हर दिन की तरह सुबह 10.30 बजे बैठक के लिए उन अधिकारियों को आवास पर बुला रखा था, जिन्हें संक्रमण की रोकथाम और लॉकडाउन की व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सहयोगी बल्लू राय आए और उन्हें एक पर्ची थमा दी। मास्क भला भाव भी कहां तक छिपाता। उन्होंने फोन मिलवाकर एक मिनट किसी से बात की। नम आंखें और योगी की कुछ पल की खामोशी ने सभी को संदेश दे दिया कि उनके पिता नहीं रहे।

मगर, यह कल्पना भी किसी ने न की होगी। मुख्यमंत्री ने तुरंत खुद को संभाला और अधिकारियों से कोरोना संक्रमण के केस, जिलावार हाल, लॉकडाउन में जनता को मिलने वाली मदद आदि के बारे में प्रतिदिन की तरह सवाल-जवाब शुरू कर दिए। जिस अधिकारी से पूछा जा रहा था, वह जवाब दे रहा था और बाकी सब अवाक!

सीएम योगी आदित्यनाथ को सूचना थी कि उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अत्यंत गंभीर है। सीएम योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की जानकारी मिली तो उस दौरान वो टीम 11 की बैठक ले रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम की आंखें कुछ देर के लिए नम हो गई।  मुख्यमंत्री अमूमन मीटिंग के दौरान चेहरे पर लगे मास्क को नीचे रखते हैं लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। इससे चेहरे का भाव भले कुछ हद तक छिप जा रहा था,पर आंखों की उदासी,उनकी नमीं बता रही थीं कि सब कुछ ठीक नही। बावजूद इसके राजधर्म का पालन पहली प्राथमिकता पर रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समयानुसार मीटिंग शुरू की। टीम 11 के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री विचार-विमर्श और कोरोना को लेकर प्रदेश की हालात पर चर्चा करते और अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। इसी बीच करीब 10 बजकर 44 मिनट के आसपास मीटिंग में उस व्यक्ति का आना हुआ, जिसे कम ही किसी मीटिंग में आते देखा गया है। बात मुख्यमंत्री के सबसे करीबी शख्स यानी बल्लू राय की हो रही है। बल्लू के चेहरे पर दुख का भाव झलक रहा था। बल्लू ने एक पर्ची मुख्यमंत्री को दी। इसे पढ़कर मुख्यमंत्री ने किसी से बात कराने का निर्देश बल्लू को दिया। बल्लू ने फोन लगाया और मुख्यमंत्री बात करने लगे। बात महज एक मिनट की रही होगी और मुख्यमंत्री ने फोन पर कहा कि वह मीटिंग के बाद फिर बात करेंगे। बल्लू चले गये मुख्यमंत्री कुछ सेकंड के लिए शांत हो गए। फिर उन्होंने मीटिंग में अधिकारियों से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। मीटिंग ठीक वैसे ही चलती रही जैसे रोजाना चलती है।

इस बीच सबने देखा कि मुख्यमंत्री योगी की आंखें नम हो चुकी हैं। शायद उधर से उन्हें पिता के निधन का समाचार मिला था, लेकिन मुख्यमंत्री होने के नाते उन्होंने प्रदेश की जनता की सेवा सर्वोपरि रखी और कोविड से लड़ने की रणनीति बनाने की मीटिंग करते रहे।  सभी को पता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री होने से पहले वो एक संन्यासी हैं, गोरक्षपीठाधीश्वर हैं। लेकिन पिता के निधन का समाचार मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री की कार्यशैली ठीक वैसे ही चलती रही। एक तरफ जहां आंखों में नमी उनके दुख की सबूत था तो दूसरी तरफ 23 करोड़ जनता की सुरक्षा की चिंता का फर्ज। अपने पिता के निधन के बावजूद उन्होंने राजधर्म को प्राथमिकता दी। उसे निभाया। योगी आदित्यनाथ पहले भी सबसे ऊपर राजधर्म और यूपी की 23 करोड़ जनता का हित देखने को सर्वोपरि मानते रहे हैं। पिता की मृत्यु भी उन्हें अपने इस पथ से विचलित नहीं कर सकी।

सीएम योगी आदित्यनाथ को सूचना थी कि उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अत्यंत गंभीर है। एम्स दिल्ली से उनको एयर एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव में शिफ्ट करने की तैयारी के बीच ही उनका निधन हो गया। वह एम्स के गेस्ट्रो आईसीयू में एडमिट थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को लिवर और किडनी की समस्या थी। वह एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रख गया थी। रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई थी। शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया थी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।  एम्स दिल्ली से उनको एयर एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव में शिफ्ट करने की तैयारी के बीच ही उनका निधन हो गया। वह एम्स के गेस्ट्रो आईसीयू में एडमिट थे।

इसके साथ जिन मंडलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां के अस्पतालों में ही टेस्टिंग लैब स्थापित करना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी टीम-11 के कार्य की भी रिपोर्ट ली। इसके साथ ही कोरोना मुक्त हुए जिलों में आगे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आज से प्रदेश के 56 जिलो में शरू हुए कार्यों और दफ्तरों का भी अपडेट लिया और तब्लीगी जमात के लोगों पर हो रही कार्रवाई की समीक्षा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!