Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री आगामी सोमवार को एक करोड़ से अधिक की लागत से उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में संस्थागत कार्यों का करेंगे लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020, नैनीताल (सूचना)। आने वाले सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनज़र अकादमी में तैयारियाॅ शुरू कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत अकादमी के निदेशक श्री राजीव रौतेला ने अधिकारियों के साथ बैठक कर त्रुटिहीन व्यवस्थाओं के बाबत निर्देश दिये तथा अकादमी के अधिकारियों को दायित्व भी सौंपे।
श्री राजीव रौतेला ने बताया कि 26 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के अकादमी में आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री अकादमी में एक करोड़ से अधिक की लागत से प्रशासन अकादमी में संस्थागत कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि सन् 1980 के बाद अकादमी में बड़े पैमाने पर साज-सज्जा एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सुःखद वातावरण एवं बेहतर सुविधाऐं देने के उद्देश्य से अकादमी परिसर में अनेक कार्य किये गये हैं।

अकादमी के निदेशक श्री राजीव रौतेला ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अकादमी में नव निर्मित ओपन एयर थियेटर, गंगोत्री छात्रावास के उच्चीकरण कार्य, यमुनोत्री छात्रावास में उच्चीकरण कार्य, अकादमी में पाथ-वे एवं कवर्स कार्य, क्रिकेट पिच, नेट तथा बाॅलीवाॅल मैदान, जल संग्रह टैंक व पाइप लाइन कार्य, पार्किंग स्थल, त्रिशूल भवन में टाइल्स कार्य तथा डायरेक्टर्स वाॅल का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अकादमी में चल रहे 44वें सेवा प्रवेश प्रशिक्षण कार्यक्रम के अभियंता प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित भी करेंगे। बैठक में निदेशक श्री राजीव रौतेला ने अधिकारियों से कहा कि समय रहते सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त कर लें। निदेशक द्वारा अधिकारियों के साथ अकादमी परिसर में होने वाले कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना भी किया।

बैठक में अकादमी के संयुक्त निदेशक दीपक पालीवाल, नवनीत पाण्डे, उप निदेशक विवेक कुमार सिंह, मंजू पाण्डे, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता आरईएस (आरडब्ल्यूडी) विनीत कुरील आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!