Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड में अपार संभावनायें : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्रीनगर में राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय का किया लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 28 जनवरी 2021, श्रीनगर/देहरादून (सू.ब्यूरो)। श्रीनगर में आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजकीय संयुक्त उप जिला चिकित्सालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने गढ़वाल के प्रसिद्ध चित्रकार मोलाराम तोमर की मूर्ति का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उप जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सेवाओं का भी अवलोकन किया।

जीआईएनएटीआई के मैदान में जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की कोरोना जैसी महामारी में हमारे कोरोना योद्धाओं ने जिस हौसले और समर्पण से कार्य किया वह सराहनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झाँकी को तृतीय स्थान मिला है इसके लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बहुत मजबूती के साथ लड़ा है। आज हमारा देश दुनिया के 20 देशों को वैक्सीन की आपूर्ति कर रहा है यह हम सब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया है उसी सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन निर्माण की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए हमारे पास संसाधनों की कमी थी लेकिन आज हम बहुत मजबूत स्थिति में हैं। कोरोना के खिलाफ हर किसी ने पूरे मनोयोग से सहयोग किया है।

मुख्यमंत्री ने टिहरी जिले की भांति ही पौड़ी के सरकारी चिकित्सालय को भी पीपीपी मोड़ पर संचालित करने की बात कही। कहा कि पीपीपी मॉडल से टिहरी के लोगों को आज बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। जल्द पौड़ी को लेकर भी निर्णय किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में एडवेंचर टूरिज्म की बड़ी माँग है और उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं। इस को विकसित किया जाना चाहिए इसके लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से लेकर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। जल्द ही श्रीनगर तक रेल सेवा भी पहुंच जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तराखंड के कॉलेजों में 97 परसेंट फैकल्टी है। यह हमारी उच्च शिक्षा की बहुत बेहतर स्थिति है।

इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व अन्य सेवाओं से जुड़े कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान चित्रकार स्वर्गीय मोलाराम तोमर के परिजनों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मोलाराम ने समाज सेवा की जो आयाम स्थापित किए हैं उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, बीजेपी जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, मातबर सिंह रावत, सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, जिलाधिकारी धीराज सिंह गबर्याल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!