Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरोजगार समाचार

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में किया एकीकृत भर्ती पोर्टल का शुभारम्भ

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में एकीकृत भर्ती पोर्टल http://irp.uk.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में में रोजगार सृजित होने से लेकर रोजगार प्रकाशन होने की पूरी प्रक्रिया को कम्प्यूटरीकृत किया गया है। इस पोर्टल से विभागीय लाभ के साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होने में सहायता मिलेगी। अभ्यर्थी को भर्ती पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और सरकारी क्षेत्र में किसी भी भर्ती की सूचना उनको एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जायेगी। इस पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों, लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तराखण्ड मेडिकल बोर्ड को जोड़ा गया है। एकीकृत भर्ती पोर्टल में रोस्टर बनाने में समय भी कम लगेगा और त्रुटियों की संभावनायें भी बहुत कम होगी। अधियाचन का लगभग 90 प्रतिशत भाग पोर्टल द्वारा स्वतः ही भरा हुआ मिलेगा, जिससे विभागों को अधियाचन भरने में कम समय लगेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाय। विभागों का ढाँचा वर्तमान की आवश्यकताओं एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए। इस दिशा में प्रयास किये जाए। कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय कि समान प्रकृति वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया एक साथ की जाय, ताकि उन पदों पर विभागों की माँग के अनुसार नियुक्तियाँ दी जा सके। बहुत कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को चिन्हित किया जाय। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाय। जिलाधिकारियों से एक सप्ताह में कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की सूची ली जाय। कम छात्र संख्या वाले स्कूल क्लब किये जाय। लेकिन क्लब होने वाले विद्यालयों में बच्चों के आने-जाने एवं अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित गतिविधियों के लिए एक टास्क फोर्स बनाया जाय व एक माह में इसकी रिपोर्ट दी जाय। मुख्यमंत्री ने बैठक में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिये कि अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों का स्पष्टीकरण लिया जाय। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी कि आयोग को वर्ष 2019 से अभी तक 7250 पदों के लिए अधियाचन मिला है। जिसमें से 5163 पद विज्ञापित हो चुके हैं। 942 पदों पर परीक्षा पूर्ण हो चुकी है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आर.के. सुधांशु, अमित नेगी, नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, दिलीप जावलकर, शैलेश बगोली, श्रीमती सौजन्या, सुशील कुमार, दीपेन्द्र चौधरी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!