Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये प्रदेशवासियों को दिया धन्यवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, २३ अप्रैल, २०२०, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में कोरोना को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण सहयोग देने के लिये प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया है।

[box type=”shadow” ]”सभी कोरोना वारियर्स पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रदेशवासियों ने भी दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन का परिचय देते हुए सरकार का सहयोग किया है। उसी का परिणाम है कि हम राज्य में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर को काफी कम रखने में सफल रहे हैं। आमजन का इसी प्रकार साथ मिलता रहा तो कोरोना के खिलाफ लम्बी लड़ाई में अवश्य जीतेंगे।”……….. मुख्यमंत्री[/box]

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड में पहला मरीज 15 मार्च को मिला था, और इसके बाद ही राज्य सरकार ने अपने स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया। माननीय प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की बात कही और लाकडाउन पूरे देश में लागू किया तब से आज तक एक महीना एक दिन हो गया है।

 [/box]

[box type=”shadow” ]उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर  पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सर्वप्रथम प्रदेशवासियों का धन्यवाद देना चाहूँगा जिस संयम एवं अनुशासन से उन्होंने सहयोग दिया उसी का परिणाम रहा कि उत्तराखंड आज कोरोना की रोकथाम में देश में तीसरे नंबर  पर है । अभी तक 47 पॉजिटिव केस राज्य में आए हैं जिनमें से 24 ठीक हो गए हैं।  इस गति को रोक पाने में हम तभी सफल हो पाए हैं जब आप सभी ने सहयोग दिया है । डॉक्टरों व प्रशासनिक तंत्र ने इस में अग्रणी भूमिका निभाई है, पुलिस, सामाजिक संगठनों एवं आम जनों की भूमिका रही है उसी का परिणाम है कि आज हम बेहतर स्थिति में हैं। [/box]

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल हो जाएंगे, आप लोगों का सहयोग मिलता रहे । 3 मई तक माननीय प्रधानमंत्री ने लाकडाउन की घोषणा की है उसमें हम इसी तरह से पूरे संयम के साथ आगे भी सहयोग देते रहेंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के अंतर्गत आमजन को हर सम्भव सहायता पहुँचाने की कोशिश की गई है। जीवन के लिए आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं आने दी गई है।

 

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/uttarakhand-in-third-rank-to-stop-covid-19/

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!