Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

o   मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार जनों से मुलाकात की और ढांढस बांधकर उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया।

o   मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों की पीड़ा सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

o   मुख्यमंत्री ने खतरे की जद में आये लोगों का विस्थापन करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने मृतक आश्रितों को 04 लाख रुपये की अनुमन्य राशि दिए जाने के साथ ही एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने की बात कही।

  • [highlight]जिलों की समस्याओं का जिले स्तर पर ही होगा निपटारा : मुख्यमंत्री[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र मांडो और कंकराडी गांव का स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने मृतकों के परिवार जनों से मुलाकात की और ढांढस बांधकर उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ हैं। उन्होंने इस मौके पर प्रभावित हुए पीड़ित परिवारों के साथ ही खतरे की जद में आये लोगों का विस्थापन करने की बात कही। वहीं मृतक आश्रितों को 04 लाख रुपये की अनुमन्य राशि दिए जाने के साथ ही एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने की बात कही। बुधवार दोपहर को भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे और आपदा प्रभावित मांडो व कंकराडी गांव का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने मांडो व कंकराड़ी गांव में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मांडो गांव के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर माण्डो गांव के विस्थापन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश डीएम को दिए। वहीं जल्द भू-वैज्ञानिक सर्वे कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण जो लोग प्रभावित हुए हैं तथा जो लोग खतरे की जद में आये हैं उनका विस्थापन किया जायेगा। वहीं मांडो गदेरे के दोनों तरफ सुरक्षा कार्य किए जायेंगे। आपदा के कारण जो पैदल मार्ग, आंतरिक सड़कें व पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका शीघ्र पुर्ननिर्माण किया जायेगा। कहा कि जहां पानी की समस्या बनी है वहां पर टयूबैल लगाया जायेगा। उन्होंने आपदा काल में समस्या जटिल है। इसलिए सभी लोग को सर्तक रहें।

जिलों की समस्याओं का जिले स्तर पर ही होगा निपटारा

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिलों की समस्याओं का जिले स्तर पर ही निस्तारण किया जायेगा। कहा कि जिले की समस्या को लेकर किसी को देहरादून व सचिवालय के चक्कर न काटने पड़े इसके लिए सरकार ने व्यवस्था बनाई है। जिले स्तर की जो भी समस्या होगी उसका जिले में ही निस्तारण किया जायेगा।

मृतकों के परिजनों की पीड़ा सुन आश्वासन दिया

  • उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भ्रमण के दौरान आपदा में मरे मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढंढास बांधाया। इस दौरान पीड़ित की मां अन्नपूर्णा देवी व ग्रामीणों ने पीड़ित देवानंद भट़ट जो पेशे से शिक्षक हैं। उनका स्थानांतरण चिन्यालीसौड़ सर्प से मांडो व जसपुर गांव में करने की मांग की। जिस पर सीएम धामी ने डीएम मयूर दीक्षित को तत्काल कार्यवाही कर स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। वहीं इसके बाद सीएम कंकराड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक सुमन गुसांई के पिता गोकुल गुंसाई से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। परिवार में एक अकेला युवक को खोकर भावुक हो उठे परिजनों ने सीएम के समक्ष परिवार के लालन पालन के लिए रोजगार मुहैया कराने की मांग की। जिस पर सीएम ने सरकारी सेवा में लगाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री को देखकर भावुक हुई महिला

  • आपदा प्रभावित मांडों गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री को देखकर एक महिला रोने लगी और अपनी समस्याएं बताई। महिला नें मुख्यमंत्री से कहा कि उसका सब कुछ आपदा में बह गया। मकान में मलबा आया जो रहने लायक नहीं है। महिला की समस्या को देखकर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशत करते हुए शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान करने को कहा। वहीं मुख्यमंत्री ने महिला को हर संभव मदद देने की बात कही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!