Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

354 करोड़ के बैंक घोटाले में मध्य प्रदेश के CM

354 करोड़ के बैंक घोटाले में मध्य प्रदेश के CM कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी गिरफ्तार

नई दिल्ली,  :  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर कंपनी के पूर्व कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी (Ratul Puri) को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले ही पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने रतुल पुरी और अन्य के खिलाफ 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले (Bank Fraud) का मुकदमा दर्ज किया था।

हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने 14 अगस्त को पुरी को 20 अगस्त तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण प्रदान किया था। अब इसी मामले में ईडी ने गिरफ्तारी की है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, कारोबारी  रतुल पुरी समेत सभी पर कथित तौर पर आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

वहीं, मोजर बीयर कंपनी की ओर से रतुल पुरी की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक बयान आया है। कहा गया है कि ईडी द्वारा रतुल पुरी की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। मोजर बीयर नियम कानूनों के तहत ही सबकुछ कर रहा था।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी से कई बार वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में भी पूछताछ कर चुकी है। रतुल पुरी पर आरोप है कि वीआईपी अगस्टा हेलिकॉप्टर केस में उनकी कंपनियों में दुबई से पैसा ट्रांसफर किया गया था। ईडी जांच कर रही है कि आखिर रतुल की कंपनी में किसके इशारे पर पैसा आया?

इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने जिन पर मुकदमा दर्ज किया था उनमें पुरी के अलावा कंपनी (एमबीआईएल), उनके पिता और प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, निदेशकों – नीता पुरी (रतुल की मां और कमलनाथ की बहन), संजय जैन और विनीत शर्मा शामिल हैं। इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान में बताया कि रतुल ने 2012 में कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि उनके माता-पिता निदेशक मंडल में रहे। सीबीआई ने सोमवार को 6 स्थानों पर छापेमारी भी की थी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने की थी शिकायत
यह मामला सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर दर्ज किया गया था। बैंक ने शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी 2009 से विभिन्न बैंकों से लोन ले रही थी और कई बार पुनर्भुगतान की शर्तों में बदलाव करा चुकी थी। बैंक की यह शिकायत अब सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा है। इसमें आरोप लगाया गया कि जब वह (कंपनी) कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ रही तो एक फॉरेन्सिक ऑडिट किया गया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खाते को 20 अप्रैल 2019 को ‘फर्जी’ घोषित कर दिया।

दीपक पुरी भी हैं ईडी के निशाने पर 
बता दें कि रतुल पुरी के पिता और मोजर बियर के चेयरमैन दीपक पुरी भी ईडी के निशाने पर हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में उन्‍हें भी अगस्‍ता वेस्‍टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके बेटे रतुल पुरी के साथ बैठाकर पूछताछ की थी। यह पूछताछ इस केस में 3,600 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर की गई थी। सीबीडीटी ने अपने बयान में कहा है कि समूह ने शेल कंपनियों का इस्‍तेमाल करते हुए प्रविष्टियां की जो पकड़ में आ गई हैं।

आयकर विभाग ने लगाया था करोड़ों की कर चोरी का पता 
बीते दिनों आयकर विभाग ने कमलनाथ के रिश्‍तेदारों की कंपनियों पर छापे मारे थे और 1,350 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का पता लगाया था। यही नहीं आयकर विभाग ने तीन करोड़ रुपये की अघोषित संपत्तियां भी जब्‍त की थी। कमलनाथ के इन रिश्‍तेदारों में रतुल पुरी भी शामिल था। रतुल पुरी हिंदुस्तान पॉवर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का अध्यक्ष है। उसकी मां नीता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ की बहन हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!