Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने औली में 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबार्ड चैम्पियनशिप का किया विधिवत शुभारंभ 

आकाश ज्ञान वाटिका। शनिवार, 8 फरवरी 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। दुनियांभर में स्कीइंग के लिए प्रसिद्व औली में नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैम्पियनशिप का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को शानदार आगाज हो गया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने औली में 8 से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेशनल स्कीइंग एवं स्नोबार्ड चैम्पियनशिप का विधिवत् शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज एवं बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट भी मौजूद रहे। नेशनल स्कीइंग के शुभारंभ पर सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्चपास कर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र को सलामी भी दी।
[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्कीइंग खेलों का शुभारंभ करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

“देश और दुनियां के खिलाड़ी इस सुरम्य स्थल पर आए इसके लिए औली में पूरी व्यवस्थाएं की गई है। उत्तराखण्ड में एडवेंचर खेलों के लिए आपार संभावनाएं है। एडवेंचर खेलों को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखण्ड में एडवेंचर विभाग स्थापित किया जाएगा और मार्च में उत्तराखंड में एडवेंचर समिट का आयोजन भी किया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से विगत तीन वर्षो में प्रदेश सरकार द्वारा नए पर्यटन स्थल विकसित किए गए हैं और राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती और पर्यावरण का संरक्षण करते हुए पर्यटक स्थलों में आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही है। प्रदेश के युवाओं को एडवेंचर खेलों में अच्छा प्रशिक्षण मिल सके इसके लिए बाहर से अच्छे प्रशिक्षकों की व्यवस्थाए भी की जा रही है, जिससे राज्य के बच्चे भी औलंपिक खेलों में प्रतिभाग कर मेडल हासिल कर सके। औलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के खिलाड़ियों को तैयार करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।”……………….मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्की स्नो वीटर से औली स्कीइंग स्लोप का निरीक्षण भी किया। [/box]
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को विंटर डेस्टिनेशन बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत औली में आधुनिक संशाधन जुटाए जा रहे है तथा आने वाले समय में औली से गौरसों तक लिफ्ट की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने स्कीइंग खिलाडियों को अपनी शुभकामनांए देते हुए कहा कि स्की अपने आप में रोमांचक खेल है और प्रदेश के खिलाडियों को स्की खेलों के लिए बाहरी देशों में जाने की जरूरत नही है अब औली गौरसों और राज्य के अन्य स्की स्थलों को इन खेलों के लिए तैयार किया जा रहा है।
विधायक महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आज औली में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है लेकिन आने वाले समय में औली में विश्व स्तरीय स्कीइंग प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।
पर्यटन सचिव दलीप जावलकर ने कहा कि औली को खेल प्रतियोगितायों के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही मास्टर प्लान के तहत औली में आधुनिक संशाधन जुटाए जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप (सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग) आयोजित की जा रही है। महिला एवं पुरूष वर्ग की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर नेशनल स्कीइंग चैम्पियनशिप में देशभर की 10 टीमों के 293 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इनमें बिहार, दिल्ली, हिमांचल, जम्बू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखण्ड, आईटीबीपी व एसएससीबी की टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिह चैहान, स्कीइंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य गम्भीर सिंह चैहान, स्नोबोर्ड के सचिव श्री रूप सिंह नेगी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों सहित आईटीबीपी, स्नोबोर्ड एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा स्की में भाग ले रही खिलाडी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!