Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी में विकास भवन सभागार कक्ष के नवीनकरण कार्य का किया लोकार्पण; विभागवार जनपद में हुए विकास कार्यो की समीक्षा भी की

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 12 सितम्बर 2020,देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने शनिवार को जनपद पौड़ी में विकास भवन सभागार कक्ष के नवीनकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके पश्चात् उन्होंने उद्यान, कृषि, मत्स्य, पर्यटन, पेयजल, सड़क, पशुपालन, सिचाई, स्वास्थ्य आदि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभागवार जनपद में हुए विकास कार्यो की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष भटगांई ने प्रोजेक्टर के माध्यम से विकास कार्यों की जानकारी दी। संबंधित अधिकारी ने ल्वाली झील के कार्य दिसम्बर माह तक पूर्ण होने की बात कही। जल जीवन योजना के तहत प्रत्येक दिन की लक्ष्य निर्धारित कर, प्रतिदिन के कार्य की समीक्षा करेंगे। राज्य स्तर पर 3000 कनेक्सन की प्रतिदिन लक्ष्य रहेगा, जिसकी स्वयं मॉनेट्रिंग करने की बात कही। पारंपरिक भवन शैली के कास्त को लेकर उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में निर्माण कार्य के 20 प्रतिशत पत्थरों के कार्य होंगे। इससे इस शिल्प से जुडे़ लोगों को काम मिलने के साथ यह कला जीवंत रहेगी। नगरी क्षेत्र में पहाडी शैली के भवन बनाने पर एक मंजिला की नक्सा नि:शुल्क दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत गाईड लाईन तथा मास्क पहनना व सामाजिक दूरी का अनुपालन हेतु जागरूकता लाने को कहा। जबकि क्षे़त्र के अस्पतालों में तैनात डाक्टर तैनाती स्थल पर कार्य/निवास कर रहे है या नहीं इस हेतु जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल को भौतिक निरीक्षण के निर्देश दिये। उद्यान विभाग की बागवानी के समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने क्रमवार जनपद में की जा रही कार्यों की विस्तार पूवर्क जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर प्रदेश का पहला फार्म होगा जहाँ से प्रति वर्ष 60 से 70 हजार पौधे किसान को उपलब्ध कराये जायेंगे। हॉलेण्ड से रूटस्टाक मंगाकर पौधे तैयार किये जा रहे हैं, जबकि हिमाचल से बागवानी विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र में सेब के बागवानी वाले स्थलों का निरीक्षण कर, कास्तकारों को प्रशिक्षण दिया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से बासा होमस्टे, सतपुली एवं नयार नदी तथा कण्डोलिया पार्क में की जा रही कार्य की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सतपुली में बासा ऐग्लिंग कैंप कम्यूनिटी बेस पर तैयार किया जा रहा है, जो इस अक्टूबर तक तैयार होकर कम्युनिटी को दी जायेगी। वहीं उन्होंने बताया कि कण्डोलिया में वृद्ध से लेकर बच्चों के लिए मनोरंजन हेतु पार्क तैयार की जा रही है। जो कि प्रदेश का पहला पार्क होगा जहाँ योगा से लेकर एमपी थीएटर, बच्चों के मनोरंजन पार्क, कोटी बनास शिल्प कार्यों के तर्ज पर रेस्टोरेन्ट बनाये जा रहे हैं। पहाड़ी शिल्प शैली से बासा टू के निमार्ण कराये जा रहे है। जिस पर मुख्यमंत्री ने पहाड़ी शिल्प शैली को जीवंत रखने हेतु विभागों में 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पत्थर पर आधारित कराने की बात कही। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने पशुओं की स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण पर ध्यान रखने के निर्देश दिये। स्थानीय नश्लें भी बचा कर रखनी होंगी। पशुओं की स्थानीय प्रजातियों की अपनी महत्ता है। मुर्गी पालन/पॉट्री फार्म को लेकर उन्होने जिलाधिकारी के प्लान को गम्भीरता से जानकारी लेते हुए कहा कि ऐसे कार्य करें जिससे जनपद के मार्केट को निरंतर आपूर्ति होती रहे। जबकि मौन पालन को भी विकसित करने के निर्देश दिये। वन विभाग के संबंधित अधिकारी से कैंपा के तहत विकास कार्यों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी ने कार्यों में 30 फीसदी ही खर्च होने की बात कही। जिस पर मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कैंपा के तहत कार्यों को बढ़ाते हुए 70 फीसदी तक धनराशि खर्च करें। सड़क की समीक्षा के दौरान उन्होंने लम्बे समय से स्वीकृत सड़क की वस्तु स्थिति की जानकारी ली। साथ ही अवरूध सड़क को त्वरित खोलने की के निर्देश दिये।
बैठक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, उपाध्यक्ष सिचाई अतर सिह असवाल, उपाध्यक्ष सहकारिता मातबर सिह रावत सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!