Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री की पुनः जनता से अपील – कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने अपने घरों में ही रहें

आकाश ज्ञान वाटिका। २३ मार्च, २०२०, सोमवार, देहरादून (सूचना)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक बार फिर जनता से कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने अपने घरों में ही बने रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश में 23 मार्च, 2020 से 31 मार्च, 2020 तक लॉक डाउन किया गया है। परंतु जानकारी मिल रही है कि मार्केट बंद रहने के बावजूद भी कुछ लोग सड़कों पर आ रहे हैं, यह बहुत ही भयावह स्थिति की ओर ले जा सकता है।

[box type=”shadow” ]

मुख्यमंत्री ने लॉक डाउन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जीवन तभी सुरक्षित रह सकता है, जब हम सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। हम लगातार समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टीवी एवं रेडियो के माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार कर रहे हैं कि इसमें सावधानी ही बचाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में अधिकारियों के माध्यम से लगातार अपडेट ली जा रही है। समाज से भी इसमें सुझाव लिए जा रहे हैं। समाज एवं बुद्धिजीवियों से लगातार इसमें सख्ती करने के सुझाव आ रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने निर्णय लिया है कि 24 मार्च, 2020 को प्रातः 7:00 बजे से 10:00 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी। पूर्वाहन 10:00 बजे बाद पूर्ण रूप से लॉक डाउन का पालन करते हुए प्राइवेट वाहनों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। एटीएम एवं बैंक भी खुले रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। समीक्षा के बाद यही प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी से खुद को अपने परिवार को अपने सगे संबंधियों को सुरक्षित रखने के लिए इस लॉक डाउन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों लोग अपने देश के अन्य हिस्सों से घर वापस आ रहे हैं। कुछ लोगों को घर भेज दिया गया है और उन पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने आस पड़ोस में बाहर से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस जैसे लक्षण देखे जाने की जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर 104 पर जानकारी अवश्य दें।[/box]

[box type=”shadow” ]

“मैं सलाम करता हूँ सरकार, शासन-प्रशासन, अपने चिकित्सकों एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों को जो आज इस संकट की घड़ी में अडिग होकर हम सबकी सेवा में दिन रात लगे हुए हैं।”

[/box]

Click Here: https://akashgyanvatika.com/cm-announces-lock-down-till-31-march/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!