Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्ड

‘उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है, सैन्यधाम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सैन्यधाम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों की भी बैठक ली। इस दौरान सीएम धामी ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सैन्यधाम का निर्माण शुरू किया जाए। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी देरी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूरी की जाए।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव अमित नेगी, शैलेष बगोली, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि.), जिलाधिकारी देहरादून डा. आर. राजेश कुमार और सबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जानिए सैन्यधाम के बारे में कुछ बातें

➤ देहरादून जिले के गुनियाल गांव में होना है सैन्यधाम का निर्माण।

➤ उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में भी जाना जाएगा सैन्यधाम।

➤ 50 बीघा भूमि पर होगा सैन्यधाम का निर्माण।

➤ 63 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा सैन्य धाम।

➤ प्रांगण में बनाया जाएगा बाबा जसवंत सिंह और बाबा हरभजन सिंह का मंदिर।

➤ इन दोनों वीर सैनिकों को सेना में भी पूजा जाता है।

➤ दो साल के भीतर सैन्यधाम निर्माण का लक्ष्य।

सैन्यधाम में ये होगा खास

सैन्यधाम में द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर अब तक उत्तराखंड के जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं, उन सबके चित्र लगाए जाएंगे। इसके साथ ही उन सभी के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा सैन्य धाम में लाइट एंड साउंड सिस्टम, टैंक, जहाज के साथ ही अन्य सैन्य उपकरण भी रखे जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!